मौसम देख डरे किसान, रीवा सहित प्रदेश के कई संभागों में गरज-चमक के साथ बारिश की आशंका : MP NEWS
भोपाल। गुरुवार को राजधानी हुई बारिश के बाद प्रदेश के कई संभागों में बारिश के आसार बने हुए हैं। जहां बादलों की धमाचैकड़ी शुरू है तो दूसरी ओर किसान हालात को देखकर डरे सहमे हैं। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि शुक्रवार को गरज-चमक के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई गई है। बताया गया है कि रीवा, भोपाल, ग्वालियर, सागर, होशंगाबाद, शहडोल संभाग में बारिश होने के आसार बने हुए हैं। मौसम के बदले मिजाज के कारण किसान डरे हुए हैं। किसानों की खेती मसूर, अलसी, राई आदि पक चुकी है तो दूसरी ओर चना, गेहूं, अरहर पकने की कगार पर है। ऐसे में बिगड़े मौसम के चलते नुकसान हो सकता है।

यहां हुई बारिश के साथ ओलावृष्टि
पिछले 24 घंटे में भोपाल, इंदौर सहित कई जिलों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है। इस दौरान भोपाल में एक युवक की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई है। वहीं किसानों को फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। 6 गायों की मौत हो गई है। बताया गया है कि जम्मू-कश्मीर में एक पश्चिमी विक्षोभ, पूर्वी राजस्थान और मराठावाड़ा में एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। वहीं हवाओं का रुख दक्षिण पूर्वी है। जिसके चलते वातावरण में नमी आ रही है। जिससे मध्यप्रदेश का मौसम बदल गया है और बारिश के आसार बने हुए हैं।