रीवा : भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुकी मनगवां तहसील, SDM को हटाने मुख्यमंत्री से मिलेंगे समाजसेवी..

रीवा : भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुकी मनगवां तहसील, SDM को हटाने मुख्यमंत्री से मिलेंगे समाजसेवी.. रीवा / Rewa News : जिले की मनगवां तहसील भ्रष्ट

Update: 2021-02-16 06:45 GMT

रीवा : भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुकी मनगवां तहसील, SDM को हटाने मुख्यमंत्री से मिलेंगे समाजसेवी..

रीवा / Rewa News : जिले की मनगवां तहसील भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुकी है। तहसील क्षेत्र की जनता काफी परेशान है। इस मामले को लेकर समाजसेवी एवं गांधी विचार मंच के संयोजक रामेश्वर गुप्ता अपने साथियों के साथ लालटेन लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री मिलने रीवा पहुंच रहे हैं। उनकी मांग है कि लंबे समय से पदस्थ SDM की कार्यप्रणाली को लेकर तहसील भ्रष्टाचार का बढ़ बन गया है।

SDM को हटाने मुख्यमंत्री से मिलेंगे समाजसेवी..

उन्होंने कहा है कि एसडीएम को हटाने के लिए मुख्यमंत्री से मांग करेंगे। रमेश्वर ने कहा कि एसडीएम को जब तक नहीं हटाया जाता उनका अनवरत अनशन चलता रहेगा। बता दें कि गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण करने मुख्यमंत्री 25 जनवरी को रीवा पहुंच रहे हैं। जहां रीवा जिले में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर समाजसेवी सक्रिय हो गये हैं और मुख्यमंत्री से भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई की मांग करेंगे।
 

Similar News