रीवा : काले कानून के खिलाफ कांग्रेस 12 को भरेगी हुंकार

रीवा : काले कानून के खिलाफ कांग्रेस 12 को भरेगी हुंकार रीवा न्यूज़ : पीएम मोदी ने जीएसटी फिर नोटबंदी फिर करोना कॉल में अघोषित बंद करा कर देश के करोड़ों युवाओं को, व्यापारियों एवं गरीबों को सड़क में लाने

Update: 2021-02-16 06:43 GMT

रीवा : काले कानून के खिलाफ कांग्रेस 12 को भरेगी हुंकार

रीवा। पीएम मोदी ने जीएसटी फिर नोटबंदी फिर करोना कॉल में अघोषित बंद करा कर देश के करोड़ों युवाओं को, व्यापारियों एवं गरीबों को सड़क में लाने का काम किया। वही अब अन्नदाता किसानों को विश्वास में लिए बिना काला कानून पास करके सड़कों में मरने के लिए मजबूर कर दिये। यह बाते प्रेसवार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष त्रियुगी नारायण शुक्ला भगत व शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत सिंह मंगू, कार्यकारी अध्यक्ष रमाशंकर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष गिरीश सिंह ने कही है।

यह भी पढ़े : रीवा : कांग्रेस पर्यवेक्षक ने दावेदारों की टटोली नब्ज, महापौर व पार्षद की टिकट के लिये लगी कतार

जनता की दबाई जा रही आवाज

लोकतंत्र में जनता की बात जब सुनी ना जाए तो यह माना जाता है कि लोकतंत्र खत्म हो गया, कांग्रेसी नेताओ ने कहा कि कुछ ऐसा ही देश मे चल रहा है। यह लगने लगा है कि देश को किसी तानाशाह या अंग्रेजी हुकूमत को मानने वाले चला रहे हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह अपने को किसान पुत्र कहते हैं लेकिन उनकी आत्मा अब पूंजीपतियों व माफियाओं की हो गई है।

विंध्य सहित प्रदेश के शामिल होगे नेता

12 जनवरी को शहर के पद्मधर पार्क में 12 बजे से किसान सम्मेलन शुरू हो रहा है। इसमें प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल, प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री कमलेश्वर पटेल, राज्यसभा सदस्य राजमणि पटेल, प्रदेश के पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ राजेंद्र सिंह, मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष दिनेश गुर्जर, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश सह प्रभारी संजय कपूर सहित प्रदेश के अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हिस्सा ले रहे है।

यह भी पढ़े : रीवाः किसानों की लड़ाई लड़ेगा यूथ कांग्रेस, पदमधर पार्क में आंदोलन 12 को…

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

Facebook | WhatsApp | Instagram | Twitter | Telegram | Google News

Similar News