एमपी में क्लर्क के रिक्त पड़े 100000 पदों पर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, फटाफट से जानें

MP Group 4 Vacancy 2022 News, MP Clerk Bharti: एमपी में कर्मचारी चयन बोर्ड करेगा रिक्त पड़े एक लाख क्लर्क के पदों पर भर्ती

Update: 2022-10-14 04:36 GMT

MP Group 4 Vacancy 2022 News, MP Clerk Bharti: क्लर्क की भर्ती करने के लिए जहां बोर्ड का गठन किया गया है वही प्रदेश के सभी विभागों में खाली पड़े पदों की जानकारी बोर्ड के द्वारा मगाई गई है। जिससे भर्ती की प्रक्रिया को पूरा किया जा सकें। ज्ञात हो कि पूर्व में जानकारी के लिए आदेश दिए गए थें, लेकिन विभागों के द्वारा जानकारी नही उपलब्ध कराने के चलाते एक बार फिर बोर्ड के द्वारा जानकारी के लिए आदेश दिए गए है।

चर्तुथ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती

जानकारी के तहत प्रदेश के सभी सरकारी विभागों में चर्तुथ श्रेणी के कर्मचारियों की भर्ती पहले सामान्य प्रशासन विभाग से की जाती रही है। इसमें अब बदलाव किया गया है। भर्ती के लिए कर्मचारी चयन बोर्ड का गठन किया गया है। जानकारी के तहत बोर्ड कर्मचारियों की भर्ती के लिए आउटसोर्सिग से भर्ती करेगा।

इन विभागों में है ज्यादा पद

जानकारी के तहत क्लर्क के तकरीबन दो लाख पद प्रदेश भर में खाली पड़े हुए है। इनमें सबसे ज्यादा स्कूल शिक्षा, स्वास्थ, नगरीय प्रशासन, कृषि व तकनीकी शिक्षा जैसे विभाग शामिल है। ज्ञात हो कि विभागों में की जाने वाली भर्ती के लिए सेवा-शर्तो को रखा गया है। जिसके तहत विभागों में भर्ती के लिए बोर्ड द्वारा आदेश जारी किया जाएगा।

Tags:    

Similar News