Ration Card MP List 2023: एमपी में राशन कार्ड लिस्ट चेक कैसे चेक करे?

Ration Card MP List 2023: राशन कार्ड लिस्ट में पात्रता के अनुसार लोगों का नाम जोड़ा और हटाया जा सकता है।

Update: 2023-07-20 18:15 GMT

nfsa.gov.in ration card mp | MP ration card new list 2023 | mp ration card list 2023: राशन कार्ड लिस्ट में पात्रता के अनुसार लोगों का नाम जोड़ा और हटाया जा सकता है। हितग्राहियों का की लिस्ट अपडेट होता रहता है। इसके लिए आपको कही जाने की जरुरत नहीं है। आप घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से बीपीएल राशन कार्ड सूची चेक कर सकेंगे।

Ration Card List Madhya Pradesh Online Kaise Check Kare | Ration Card List MP Online Kaise Check Kare

-mp ration card list में नाम ऑनलाइन चेक करने के लिए सबसे पहले राशन मित्र की वेबसाइट में जाना है। इसके लिए गूगल सर्च बॉक्स में rationmitra.nic.in टाइप करके सर्च कीजिये या यहाँ दिए गए लिंक को चुनें।

-राशन मित्र की वेबसाइट खुलने के बाद स्क्रीन पर राशन कार्ड से सम्बंधित कई विकल्प दिखाई देंगे। हमें राशन कार्ड लिस्ट में नाम चेक करना है, इसलिए यहाँ वर्तमान लाभार्थी परिवार (राशन कार्ड धारक) को सेलेक्ट कीजिये।

-अब सबसे पहले आप जिस जिला में रहते है, उसका नाम चुनें। फिर स्क्रीन में दिए गए कॅप्टचा कोड को निर्धारित बॉक्स में भरें। दोनों डिटेल्स सेलेक्ट करके देखें बटन को चुनें। जैसे स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।

-इसके बाद आपके जिला का नाम लिस्ट में आ जायेगा। यहाँ अपने जिला के नाम को सेलेक्ट कीजिये। जैसे स्क्रीनशॉट में हमने बताया है।

-अब आपके द्वारा सेलेक्ट किये गए जिला के अंतर्गत जितने भी जनपद आते है, उसकी लिस्ट खुल जाएगी। यहां आप जिस जनपद से है उसका नाम सेलेक्ट करें।

-जनपद सेलेक्ट करने के बाद उस जनपद के अंतर्गत जितने भी राशन की दुकान संचालित होंगे, उसकी लिस्ट दिखाई देगा। यहाँ भी अपने राशन दुकान का नाम के सामने FPS Code को सेलेक्ट करना है।

-जैसे ही अपना राशन दुकान का नाम सेलेक्ट करेंगे, स्क्रीन पर उस राशन दुकान के अंतर्गत आने वाले सभी राशन कार्ड धारकों की लिस्ट खुल जायेगा। यहाँ आप अपना नाम चेक कर सकते हो।

-आपके राशन कार्ड में कितने सदस्य है उसकी जानकारी भी प्राप्त कर सकते है। इसके लिए परिवार आईडी को सेलेक्ट कीजिये। फिर स्क्रीन पर परिवार विवरण खुल जायेगा। यहाँ आप चेक कर सकते है कि राशन कार्ड में कितने सदस्य का नाम है।

NFSA Full Form | NFSA Ka Full Form | NFSA Ka Full Form Kya Hai

NFSA का फुल फॉर्म नेशनल फ़ूड सिक्यूरिटी एक्ट ( NFSA – National Food Security Act ) होता है, जिसका मतलब हिंदी में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम होता है।

Tags:    

Similar News