हिन्दु राष्ट्र बनाने उठाई आवाज, भगवा रैली में झूमें भक्त... : Rewa News

हिन्दु राष्ट्र बनाने उठाई आवाज, भगवा रैली में झूमें भक्त... : Rewa News रीवा / Rewa News: मंगलवार को शहर में बजरंग सेना ने भव्य भगवां रैली न

Update: 2021-02-16 06:47 GMT

हिन्दु राष्ट्र बनाने उठाई आवाज, भगवा रैली में झूमें भक्त… : Rewa News

रीवा / Rewa News: मंगलवार को शहर में बजरंग सेना ने भव्य भगवां रैली निकाली। जिसमें शामिल बजरंगी झूमते हुये जमकर नारे लगाये। इस दौरान हनुमान भक्तों के उत्साह की छठा देखते ही बन रही थी। यह रैली शहर के विवेकानंद पार्क से सुबह 11 बजे प्रांरभ हुई और मुख्य बाजार शिल्पी प्लाजा से होकर पद्रमधर पार्क में पहुच कर सभा में तब्दील हो गई। बजरंगी भगवां पगड़ी बॉधे हुये थे।

प्रशासन-पुलिस से नाराज हुआ फौजी, कलेक्ट्रेट में खुद को आग लगाने को किया प्रयास… : Rewa News

हिन्दु राष्ट्र हो घोषित

हिन्दु राष्ट्र बनाने उठाई आवाज, भगवा रैली में झूमें भक्त… : Rewa News

रैली के सामापन पर एक सभा का आयोजन भी किया गया। सभा को सम्बोधित करते हुये बजरंग सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणवीर पटेरिया ने कहां कि अब समय आ गया है जब केन्द्र सरकार फैसला ले और भारत को हिन्दु राष्ट्र घोषित करें। यह देश की आवाज है और उसकी महती अवश्यकता भी। संभागीय अध्यक्ष देवेन्द्र शुक्ला ने कहां कि बजरंग सेना न्याय की लड़ाई लड़ने वाला संगठन है और हिन्दुओं के मान-सम्मान के लिये आगे आकर आवाज उठा रहा है।

हनुमान चालीसा का हुआ 11 सौ पाठ

पद्रमधर पार्क में सभा के बाद बजरंगियों ने 11 सौ हनुमान चालीसा का पाठ करके भारत की सुख समृद्धि के लिये कामना भी किये। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सगठंन प्रभारी रमाशंकर मिश्रा, जिला अध्यक्ष सुधीर तिवारी, अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष राकेश मिश्रा उर्फ केके तथा संभागीय उपाध्यक्ष अनुप दुबे उर्फ पप्पी, जिला गौ रक्षा प्रभारी आशीष वर्मा उर्फ बच्चा भाई, रामकलेश यादव सहित सैकड़ो की संख्या में बजरंग सेना के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

जेपी पीड़ित आमरण अनशनकारी की हालत बिगड़ी, प्रशासन खामोश : Rewa News

मुख्य बाजार में चोरों का ताडंव, कई दुकानों के चटकाये ताले,व्यापारियों में खलबली… : Rewa City News

Similar News