MP Monsoon Forecast: बस अगले कुछ दिनों का साथी मानसून, 15 सितंबर के बाद कहेगा 'अलविदा'

MP Weather Forecast: एमपी में लगातार मौसम (MP Weather) में बदलाव हो रहा है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश भर में भारी बारिश का दौर रुक गया है।

Update: 2022-09-02 03:15 GMT

MP Weather Forecast, मध्य प्रदेश मौसम: एमपी में लगातार मौसम (MP Weather) में बदलाव हो रहा है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश भर में भारी बारिश का दौर रुक गया है। जिससे प्रदेश के नागरिको को राहत मिली है। हालांकि राज्य के विभिन्न इलाको में छुट-पुट बौछारें गिर रहीं हैं।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश भर में अलग अलग इलाको में विभिन्न प्रकार के वेदर सिस्टम एक्टिव होने के कारण इन इलाको में नमी बढ़ रही है। इसी कारण से कई जिलों में हल्की बारिश हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश में सितंबर महीने में अगले 15 दिनों तक बारिश की गतिविधियां हल्की-फुल्की जारी रहेंगी इसके बाद प्रदेश से मानसून विदा हो सकता है।

15 के बाद मानसून होगा विदा

न्यूज़ एजेंसी से बात करते हुए वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक ममता यादव (Mamta Yadav) ने बताया कि एमपी में 2 सितंबर तक गरज चमक के साथ बारिश का दौर जारी रह सकता है। उन्होंने बताया कि इस समय में मानसून हिमालय में पहुंच गया है। तो वहीं दक्षिण में तमिलनाडु में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात (Cyclone) बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर पश्चिमी विदर्भ तक एक द्रोणिका लाइन (trough line) बनी हुई है।

MP September Weather Forecast

वैज्ञानिक ममता यादव ने जानकारी दी कि पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान एवं उससे लगे जम्मू-कश्मीर पर ट्रफ के रूप में मौजूद है। इन वेदर सिस्टम के कारण नमी बढ़ रही है। इसी के चलते भोपाल, इंदौर, जबलपुर, नर्मदापुरम संभागों के जिलों में बारिश का दौर चल  रहा है। उन्होंने बताया कि सितंबर माह में 15 दिन तक वर्षा की गतिविधियां छुटपुट जारी रहेगी, इसके बाद मानसून विदा हो सकता है।

Tags:    

Similar News