अब दिग्विजय और कमलनाथ के नजदीक ही रहेंगे भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया, सरकार ने कर दिया...

भोपाल। कभी कांग्रेस के लिए प्रदेश में धुरी की भूमिक में रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया इस समय भाजपा में है। ऐसे में सिंधिया जी की दूरी कांग्रेस के

Update: 2021-02-16 06:44 GMT

भोपाल। कभी कांग्रेस के लिए प्रदेश में धुरी की भूमिक में रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया इस समय भाजपा में है। ऐसे में सिंधिया जी की दूरी कांग्रेस के नेताओं से हो जाना लाजमी है। लेकन एक बार भाजपा में रहते हुए सरकार ने कुछ ऐसा कर दिया है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया अब पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के नजदीक रहेंगे। इसके लिए सरकार के निर्देश पर काम भी शुरू कर दिया गया है।

राम मंदिर निर्माण के लिए दिग्विजय ने दिया इतनी राशि का दान, फिर पीएम मोदी को खत लिखकर कह दी यह बड़ी बात

इस खबर से किसी को ज्यादा चौकने की जरूरत नहीं हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया को जो बंगला एलाट किया जा रहा है वह पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के बंगले के काफी नजदीक ही है। वही भोपाल स्थित इस बंगले के पास भाजपा की उमा भारती और वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान का भी बंगला है। गुरुवार सुबह से इस बंगले का रिनोवेशन का काम देखा गया है। पुताई और मरम्मत के काम के लिए कर्मचारी जुटे हुए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार ज्योतिरादित्य सिंधिया को भोपाल के श्यामला हिल्स में बंगला नम्बर बी-5 एलाट किया गया है। श्यामला हिल्स भोपाल का बेहद खूबसूरत स्थानों में से एक है। यहां की आवो हवा के साथ ही यहां की प्राकृतिक सुंदरता भी लोगों केा अपनी ओर खीचती है।

कांग्रेस के सत्ता में रहने के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया को काफी उपेक्षा का सामना करना पड़ा था। ज्योतिरादित्य सिंधिया के चाहने के बाद भी कमलनाथ सरकार ने उन्हे कमरा नही एलाट किया था। इसी खीचतान और उपेक्षा की वजह से प्रदेश की कांग्रेस सरकार चली गई और सभी देखते रह गये। यह बात प्रदेश के लिए आम चर्चा का विषय है।

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

Similar News