MP Weather: इस सीजन में पहली बार लुढ़का एमपी का पारा, ठंड ने दी दस्तक, जानें मौसम का हाल

MP Cold Wave News: मध्यप्रदेश का तापमान कम होने से अब ठंड ने दस्तक दे दी है

Update: 2022-11-13 02:01 GMT

MP Weather News: बादल छटते ही एमपी के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित अन्य शहरों के तापमान में 3 डिग्री तक की गिरावट आ रही है। यही वजह है कि प्रदेश में ठंड अपना असर दिखा रही है, हांलाकि मौसम के जानकारों का कहना है कि आगामी दिनों बादलों के चलते अभी ठंड से राहत रहेगी।

एक सप्ताह बाद तापमान में गिरावट

ज्ञात हो कि पिछले एक सप्ताह से ठंड में राहत बनी हुई थी। बादल होने से ठंड का असर कंम रहा है। तो वही तकरीबन 9 दिनों बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। जिससे शाम होते ही ठंड का असर शुरू हो जाता है तो वही रात में ठंड का असर ज्यादा हो रहा है।

2 से 3 डिग्री कम हुआ तापमान

मौसम विभाग के अनुसार भोपाल में 3 डिग्री तापमान में गिरावट आई है। क्योकि अभी तक भोपाल का तापमान 17 डिग्री के आसपास बना हुआ था। जो कि अब 14 डिग्री के आसपास पहुच गया है। वही ग्वालियर में 3 और इंदौर में 2 डिग्री तापमान कम हुआ है। इसी तरह दतिया, गुना, राजगढ़ सहित कई शहरों का तापमान 2 डिग्री कम हुआ है।

मैदानी इलाकों में ज्यादा ठंड

प्रदेश के मैदानी इलाकों मे ठंड का असर ज्यादा है। राज्य के पचमढ़ी का पारा 12 से 14 डिग्री के बीच चल रहा है। वही दिन का तापमान 32 डिग्री तक रिकार्ड किए जा रहा है। इसी तरह जबलपुर सहित कई क्षेत्रों के मैदानी इलाकों में रात के तापमान में कंमी दर्ज की जा रही है।

वेस्टर्न डिस्टर्बेस से फिर बदलेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि एमपी के मौसम में अभी बदलाव आएगा। 13 नवबंर के बाद वेस्टर्न डिस्टर्बेस से बादल बन रहे है और इससे एक बार फिर प्रदेश के लोगो को गर्म का एहसास होगा, जबकि सुबह और शाम ठंडक बनी रहेगी।

Tags:    

Similar News