MP के विधायक ने दिया चौका देने वाला बयान, कहा-Sonia Gandhi को दिया जाएं देश का सर्वोच्च भारत रत्न.....: MP NEWS

MP के विधायक ने दिया चौका देने वाला बयान, कहा-Sonia Gandhi को दिया जाएं देश का सर्वोच्च भारत रत्न.....: MP NEWS प्रदेश के विधायक ने मोदी

Update: 2021-02-16 06:47 GMT

MP के विधायक ने दिया चौका देने वाला बयान, कहा-Sonia Gandhi को दिया जाएं देश का सर्वोच्च भारत रत्न…..: MP NEWS

श्योपुर (MP NEWS) । प्रदेश के विधायक ने मोदी सरकार से कहा है कि उन्हे बड़ा दिल दिखाना चाहिए, और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को देश का सबसे बड़ा सम्मान दिया जाना चाहिए। इन दिनों कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल के इस बयान की चारों ओर चर्चा हो रही है। विधायक ने तर्क देते हुए कहा कि सोनिया गांधी के परिवार के लोगों ने देश की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वहीं सोनिया गांधी ने भी त्याग और देश सेवा में पीछे नही हैं।

विधायक बाबू जंडेल ने कहा कि देश के भाजपा सरकार को बड़ा दिल दिखाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को देश के सर्वोच्च भारत रत्न देकर सम्मानित करना चाहिए। सोनिया गांधी के परिवार के लोगों ने देश की सेवा करते हुए अपने प्राण दिये तो वही सोनिया गांधी ने इन विषम परिस्थियों मे भी धैर्य का परिचय देते हुए निरंतर देश सेवा मे जुटी हुई हैं।

ट्रक की ठोकर से पति तथा छोटी पुत्री की मौत, मृतक की पत्नी और दूसरी बेटी घायल…: JABALPUR NEWS

उन्होने कहा कि सोनिया गांधी की सास पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश सेवा करते हुए प्राणो की आहुति दी थी। तो वहीं उनके पति राजीव गांधी की भी हत्या प्रधानमंत्री रहते कर दी गई थी। इतना सब होने के बाद भी सोनिया गांधी बिना विचलित हुए आज भी देश की सेवा कर रही है। ऐसे मे ंउन्हे भारत रत्न का सम्मान दिया जाना चाहिए।

विधायक बाबू जंडेल ने कहा कि सोनिया गांधी ने कांग्रेस की जीत के बाद सरकार बनने पर पद की लालसा स्वयं न करते हुए कंग्रेस के वरिष्ठ नेता डा मनमोहन सिंह को देश का प्रधानमंत्री बनवाया। वह न तो स्वयं प्रधानमंत्री बनी और न ही अपने बेटे राहुल गंधी का ही बनाया।

ऐसे में भाजपा को बड़ दिल दिखाते हुए अटल बिहारी वाजपेई की तरह सोनिया गाँधी तथा लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को भारत रत्न देकर सम्मानित करना चाहिए। क्योकि वह इस सम्मान की हकदार हैं। उन्होने देश के सम्मान तथा सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

प्रशासन ने शहर की बहुमंजिला भवन को किया धराशायी, द्वारिका नगर में हुई कार्रवाई…: REWA LOCAL NEWS

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

Similar News