एमपी में पत्नी को पड़ोसी से बात करने से रोका तो पति के प्राइवेट पार्ट पर डाल दिया खौलता तेल, प्रकरण दर्ज

MP News: मध्यप्रदेश में पत्नी को पड़ोसी से बात करने से मना किया तो उसे यह बात इतनी नागवार गुजरी की उसने पति पर खौलता तेल डाल दिया। जिससे उसका प्राइवेट पार्ट जल गया।

Update: 2023-06-16 09:53 GMT

मध्यप्रदेश में पत्नी को पड़ोसी से बात करने से मना किया तो उसे यह बात इतनी नागवार गुजरी की उसने पति पर खौलता तेल डाल दिया। जिससे उसका प्राइवेट पार्ट जल गया। घटना को अंजाम देने के बाद पत्नी मौके से रफू चक्कर हो गई। पड़ोसियों द्वारा युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज करवाई गई है। पुलिस द्वारा आरोपी पत्नी की तलाश की जा रही है।

यह है मामला

मामला मध्यप्रदेश के ग्वालियर अंतर्गत कंपू थाना क्षेत्र का है। यहां माधवी नगर निवासी सुनील धाकड़ 32 वर्ष प्राइवेट जॉब करते हैं। उनके साथ उनकी पत्नी भावना भी रहती हैं। पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने सुनील से कुछ दिन पूर्व शिकायत की थी कि उसके ऑफिस जाने के बाद उसकी पत्नी भावना महिला के पति से बात करती है। जिस पर सुनील द्वारा अपनी पत्नी को कई बार उससे बात करने के लिए मना किया किंतु वह नहीं मानी। एक दिन जब सुनील घर आया तो भावना पड़ोसी युवक से मोबाइल पर बात कर रही थी। ऐसे में सुनील ने नाराज हो गया और अपनी पत्नी से मोबाइल छीन लिया। तब उसकी पत्नी भावना नाराज होकर चली गई।

रात में तेल उबाला और पति पर डाल दिया

बताया गया है कि पति के मोबाइल छीन लेने से भावना काफी क्षुब्ध हो गई थी। रात तकरीबन दो बजे से उठकर किचन गई और वहां तेल को उबाला। इस दौरान पति गहरी नींद में सो रहा था। उसकी पत्नी भावना तेल उबालकर लाई और सुनील पर डाल दिया। तेल इतना गर्म था कि उसका प्राइवेट पार्ट जल गया। इस दौरान भावना मौके से गायब हो गई। दर्द के मारे सुनील तड़पने लगा। उसने मदद के लिए गुहार लगाई जिसके बाद आसपास के लोग पहुंचे और सुनील को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और पति का बयान लिया। पति के बयानों के आधार पर पत्नी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा फरार पत्नी की तलाश प्रारंभ दी गई है।

Tags:    

Similar News