MP Uparjan 2023: समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी 25 मार्च से, फटाफट से चेक करें LIST आपके यहां कब होगी शुरुआत

MP Rabi Uparjan 2023: रबी सीजन की मुख्य फसल गेहूं की खरीदी 25 मार्च 2023 से शुरू होने वाली है। इसके लिए मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरीदी से जुड़े हुए सभी तंत्र को सक्रिय कर दिया है।

Update: 2023-03-18 07:02 GMT

MP Rabi Uparjan 2023 News In Hindi: किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य देने के लिए सरकार समर्थन मूल्य पर अनाज की खरीदी करती है। रबी सीजन की मुख्य फसल गेहूं की खरीदी 25 मार्च 2023 से शुरू होने वाली है। इसके लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरीदी से जुड़े हुए सभी तंत्र को सक्रिय कर दिया है। सहकारिता विभाग के साथ ही खरीदी में लगे समूह को भी सक्रिय किया गया है। खरीदी केंद्र में बेहतर व्यवस्था रखने के निर्देश मुख्यमंत्री ने स्वयं दिए हैं।

कब होगी खरीदी

जानकारी के अनुसार 25 मार्च 2023 से गेहूं की खरीदी शुरू हो जाएगी। संभागवार तिथियां घोषित की जा चुकी हैं। बताया गया है कि भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदा पुरम संभाग में 25 मार्च से गेहूं का उपार्जन किया जाएगा।

वही बताया गया है कि रीवा, जबलपुर, शहडोल, सागर, ग्वालियर और चंबल संभाग में 1 अप्रैल से गेहूं का उपार्जन किया जाएगा।

बनाए गए 4 हजार से ज्यादा उपार्जन केंद्र

किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए 4223 उपार्जन केंद्र प्रदेश भर में बनाए गए हैं। साथ ही वारदानों का भी इंतजाम किया चुका है। बताया गया है कि करीब 3 लाख गठान का इंतजाम हो चुका है।

यह बात अलग है कि इस बार गत वर्ष की तुलना में तीन चौथाई पंजीयन हुए हैं। बताया गया है कि रबी उपार्जन के लिए करीब 15 लाभ किसानों ने अपना फसल बेचने के लिए पंजीयन करवाया हुआ है।

केंद्र सरकार द्वारा गेहूं के लिए वर्ष 2023 में 2125 रुपए प्रति क्विंटल मूल्य निर्धारित किया है। किसानों को उनकी फसल का जायज हक दिलाने के उद्देश्य से एमएसपी पर फसल की खरीदी की जा रही है।

Tags:    

Similar News