MP Sarkari Naukari: कम्प्यूटर की जानकारी रखने वालो को मिल रही मध्यप्रदेश में 30 लाख सैलरी वाली नौकरी, जल्दी करे अप्लाई!

MP Sarkari Naukari: सरकारी नौकरी करने के लिए एक सुनहरा अवसर है।

Update: 2021-12-06 09:43 GMT

MP Sarkari Naukari: सरकारी नौकरी करने के लिए एक सुनहरा अवसर है। मध्य प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड एमपीएसईडीसी ने कई पदों के लिए भर्ती निकाली है। कम्प्यूटर के डिग्रीधारी जानकार लोग आवेदन कर सकते हैं। जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 1 दिसम्बर से अभ्यर्थियों से आवेदन लिए जा रह है। आवेदक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों के लिए भर्ती

जानकारी के अनुसार अलग-अलग 18 पदों के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। जिसमें प्रोजेक्ट मैनेजर, टेक लीड पीएचपी, सीनियर डेवेलपर (माइक्रोसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज), टेस्टिंग इंजीनियर, सर्वर ऐडमिनिस्ट्रेटर, डीबीए एमबाईएसक्यूएल, डेटाबेस डेवेलपर एसक्यूएल, डेटाबेस डेवेलपर एमबाईएसक्यूएल, जीआइएस डीबीए, मोबाइल डेवेलपर, पाइथॉन डेवेलपर तथा जावा डेवेलपर

इस तर रहेगा वेतनमान

इन सभी पदो के लिए सालाना पैकेल पर सैलरी निधारित की गई है। जिसमें पद के अनुसार सैलरी निश्चित की गई है। साथ ही बताया गया है कि यह सभी पदों की भर्ती संविदा आधार पर की जा रही है। जिसके लिए समयाअविधि 2 वर्ष निश्चित की गई है।

  • प्रोजेक्ट मैनेजर के लिए 3 पद हैं और सैलरी 30 लाख रुपये।
  • टेक लीड पीएचपी का 1 पद सैलरी 24 लाख रूपये।
  • सीनियर डेवेलपर (माइक्रोसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज) का 1 पद सैलरी 20 लाख रूपये।
  • टेस्टिंग इंजीनियर के 2 पद सैलरी 16 लाख रूपये।
  • सर्वर ऐडमिनिस्ट्रेटर के लिए 2 पद तथा सैलरी 17 लाख रूपये।
  • डीबीए एमबाईएसक्यूएल का 1 पद सैलरी 24 लाख रूपये।
  • डेटाबेस डेवेलपर एमबाईएसक्यूएल का 1 पद सैलरी 17 लाख रूपये।
  • डेटाबेस डेवेलपर एसक्यूएल का 1 पद सैलरी 17 लाख रूपये।
  • जीआइएस डीबीए का 2 पद सैलरी 17 लाख रूपये।
  • मोबाइल डेवेलपर का 2 पद सैलरी 16 लाख रूपये।
  • पाइथॉन डेवेलपर का 1 पद सैलरी 3.6 लाख रूपये।
  • जावा डेवेलपर का 1 पद और सैलरी 3.6 लाख रूपये निश्चित किया गया है।

Tags:    

Similar News