MP News: कर्मचारियों पर मेहरबान हुई एमपी सरकार, एडवांस सैलेरी के साथ अतिरिक्त छुट्टी का भी ऐलान

प्रदेश सरकार अपने कर्मचारियों पर कुछ खास मेहरबानी दिखा रही है.

Update: 2022-10-23 05:28 GMT

MP Latest News: प्रदेश सरकार अपने कर्मचारियों पर कुछ खास मेहरबानी दिखा रही है। एक ओर जहां कर्मचारियों को दिवाली से पहले ही वेतन दिया जा रहा है वहीं एक दिन के अतिरिक्त अवकाश देने की घोषणा कर दी गई है। कुल मिलाकर अब कर्मचारियों को 4 दिन छुट्टी का मजा मिलेगा।

भोपाल कर्मचारियों को मिलेगा

जानकारी के अनुसार शिवराज सरकार ने भोपाल के कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। मतलब 25 अक्टूबर को छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। 24 अक्टूबर तक दीपावली का अवकाश है। यह पूरे प्रदेश में है। लेकिन 25 अक्टूबर का अवकाश केवल भोपाल के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए जारी किया गया है यह स्थानीय अवकाश की श्रेणी में है।

शनिवार से शुरू हुआ अवकाश

शनिवार को धनतेरस है। 23 अक्टूबर को रविवार की छुट्टी। 24 अक्टूबर को दीपावली का अवकाश। इसी बीच सरकार ने 25 अक्टूबर को अतिरिक्त स्थानीय भोपाल के लिए अवकाश की घोषणा कर दी है। कुल मिलाकर शनिवार से शुरू होने वाला अवकाश मंगलवार तक रहेगा।

इसी तरह बताया गया है कि आने वाले 3 दिसंबर को भोपाल में स्थानीय अवकाश रहेगा। 3 दिसंबर को भोपाल गैस त्रासदी स्मृति दिवस के लिए स्थानीय अवकाश की घोषणा की गई है।

उत्साहित हैं प्रदेशवासी

कोरोना कॉल की आपदा बीतने के बाद प्रदेश के लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। कहने का मतलब यह कि 2 वर्ष कोरोना की त्रासदी ने सभी त्योहारों को बेजान सा कर दिया था। एक बार फिर अब लोगों में काफी उत्साह दिख रहा है।

Tags:    

Similar News