MP Monsoon Forecast: 10 जून तक एमपी पहुंचेगा मानसून, जानिए अन्य जानकारियां

इस वर्ष समय से पहले मानसून के सक्रिय होने का अनुमान विशेषज्ञ जता रहे है

Update: 2022-05-13 10:59 GMT

MP Monsoon Forecast

MP Monsoon Forecast: तपती गर्मी के बीच अब मानसून के पुर्वानुमान में मौसम वैज्ञानिक जुट गया है और जो स्थित मौसम की अब तक में देखी जा रही है उसके हिसाब से मानसून समय से पहले आने का अनुमान जताया जा रहा है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अंडमान निकोबार द्वीप समूह में मानसून की पहली बारिश 15 मई 2022 को होने की संभावना है।

5 दिन पहले केरल तट पर देगा दस्तक

मौसम विशेषज्ञों का अनुमान सही रहा 15 मई को अड़मान निकोबार में बारिश मानसूनी बारिश यदि होती है तो 26 मई तक मानसून केरल के तट पर पहुंच जाएगा। यानी कि मानसून अपनी निर्धारित तारीख से 5 दिन पहले चल रहा है। केरल के तट पर मानसून की तारीख 30 मई होती है।

10 जून तक एमपी में हो सकती है बारिश

एमपी में यू तो मानसून की तारीख 1 जून से 30 सितंबर तक होती है। अलग-अलग जिलों में अलग-अलग तारीखों पर मानसून पहुंचता है लेकिन 15 जून को मध्य प्रदेश में मानसून का प्रवेश माना जाता है। इस वर्ष केरल के तट पर 4-5 दिन पहले मानसून के पहुंचने की संभावना है, ऐसे में मध्यप्रदेश में भी 4-5 दिन पहले मानसून आ सकता है। यानी मानसून की पहली बारिश 10 जून को हो सकती है।

16 मई से प्री मानसून

एमपी के मौसम केंद्र के अनुसार पश्चिम बंगाल के समुद्र में जिस तरह के तूफान उठ रहे हैं उसके कारण 16 मई से प्री मानसून का अनुमान लगाया जा रहा है। इस साल भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम और उज्जैन संभागों में मानसून की बारिश सबसे ज्यादा होगी। जबलपुर और सागर संभाग में यह सामान्य रहेगा। शेष मध्यप्रदेश में स्थिति थोड़ी नरम गरम रह सकती है।

Tags:    

Similar News