MP Lok Sabha Election 2024 Live Updates: पहले चरण में 6 लोकसभा सीटों पर वोटिंग, अब तक 44.43% मतदान

लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। आज 19 अप्रैल को पहले चरण में मध्य प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों में मतदान हो रहें हैं।

Update: 2024-04-19 09:09 GMT

MP Lok Sabha Election 2024

MP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। आज 19 अप्रैल को पहले चरण में मध्य प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों में मतदान हो रहें हैं। राज्य में 2 घंटे में 15 फीसदी वोट पड़ चुके हैं। शहडोल, सीधी, बालाघाट, जबलपुर, मंडला और छिंदवाड़ा में लोकसभा निर्वाचन के लिए वोटिंग जारी है। बालाघाट के नक्सल प्रभावित दुगलई बूथ पर सुबह पौने दस बजे 100 फीसदी मतदान हो गया। यहां 80 मतदाता हैं। अब तक 44.43% मतदान हो चुका है।

पहले चरण में 6 सीटों पर 1.13 करोड़ से अधिक मतदाता कुल 88 प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला करेंगे। सबसे अधिक प्रत्याशी जबलपुर लोकसभा सीट में 19 और सबसे कम 10 प्रत्याशी शहडोल सीट पर हैं। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ, शाम 6 बजे तक चलेगा। नक्सल गतिविधियों के मद्देनजर जबलपुर में एयर एंबुलेंस और बालाघाट में हेलिकॉप्टर भी रखा गया है। (लाइव अपडेट्स के लिए ब्लॉग पर बनें रहें।)

Live Updates
2024-04-19 09:14 GMT

मध्यप्रदेश के 6 लोकसभा सीटों में पहले चरण में आज मतदान हो रहा है। दोपहर 1 बजे तक 44.43% मतदान हुआ।

बालाघाट- 52.83%

छिंदवाड़ा- 49.68%

जबलपुर- 39.63%

मंडला- 49.68%

शहडोल- 40.82%

सीधी- 34.65%

छिंदवाड़ा के पांढुर्णा के दो गांवों में मतदान का बहिष्कार

छिंदवाड़ा के पांढुर्णा में 2 गांव में चुनाव का बहिष्कार कर दिया गया। बीजागोरा और कोहटमाल गांव में मतदान दल ने ही अपने वोट डाले है। दोनों गांव के लोगों का कहा है कि जलाशय के डूब क्षेत्र से परेशान हैं, इसलिए वोट नहीं डालेंगे।

2024-04-19 07:12 GMT

मध्यप्रदेश में पहले चरण के हो रहे लोकसभा चुनाव में 88 प्रत्याशी मैदान में हैं। पहले चरण में शुक्रवार को सीधी, शहडोल, मंडला, जबलपुर, छिंदवाड़ा और बालाघाट सीट पर वोटिंग हो रही है। इनमें 81 पुरुष और 7 महिला कैंडिडेट हैं। सबसे अधिक प्रत्याशी जबलपुर लोकसभा सीट और सबसे कम कैंडिडेट शहडोल लोकसभा सीट पर हैं। इस दौरान एक करोड़ से ज्यादा मतदाता वोट करेंगे।

कहां कितने प्रत्याशी

  1. जबलपुर- 19 
  2. सीधी- 17 
  3. छिंदवाड़ा- 15 
  4. मंडला- 14 
  5. बालाघाट- 13 
  6. शहडोल- 10 

2024-04-19 06:55 GMT

सीधी लोकसभा सीट पर आज 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान हो रहा है। यहां 20 लाख मतदाता 17 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। लोकसभा क्षेत्र में कुल 2372 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश सभी शिक्षण संस्थाओं, शासकीय, अशासकीय कार्यालयों, प्रतिष्ठानों, दुकानों तथा कारखानों पर लागू होगा।

2024-04-19 06:33 GMT

मध्यप्रदेश की 6 लोकसभा सीटों में 1.13 करोड़ मतदाता वोट कुल 88 प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला करेंगे। सबसे अधिक 19 प्रत्याशी जबलपुर और सबसे कम 10 प्रत्याशी मंडला लोकसभा सीट में हैं। 

कहां, कौन आमने-सामने

लोकसभा सीटभाजपा प्रत्याशीकांग्रेस प्रत्याशी
छिंदवाड़ाविवेक बंटी साहूनकुलनाथ
जबलपुरआशीष दुबेदिनेश यादव
सीधीडॉ. राजेश मिश्राकमलेश्वर पटेल
शहडोलहिमाद्री सिंहफूंदेलाल मार्को
मंडलाफग्गन सिंह कुलस्तेओमकार सिंह मरकाम
बालाघाटभारती पारधीसम्राट सिंह सरस्वार


2024-04-19 06:28 GMT

मध्य प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों में सुबह 11 बजे तक 30.46% मतदान हो चुका है.

बालाघाट - 35.64%

छिंदवाड़ा - 32.51%

जबलपुर - 27.41%

मंडला - 32.03%

शहडोल - 29.57%

सीधी - 26.03%

2024-04-19 06:23 GMT

पहले चरण में 6 लोकसभा सीटों का मतदान प्रतिशत.

बालाघाट 16.53%, छिंदवाड़ा 15.50%, जबलपुर 13.50%, मंडला 16.39%, शहडोल 14.49%, सीधी 13.57%

नोट- सुबह 7 बजे से 9 बजे तक मतदान

Tags:    

Similar News