MP Krishak Yojana 2023: CM शिवराज ले आए किसानों के लिए सबसे बड़ी योजना! आज से ही भरे जाएंगे आवेदन, फटाफट ध्यान दे

MP Krishak Byaj Mafi Yojana: किसानों को राहत देने कृषक ब्याज माफी योजना लागू की जा रही है जिसमें किसानों के कर्ज का ब्याज सरकार माफ करेगी।

Update: 2023-05-14 12:38 GMT

CM Shivraj Launch Krishak Byaj Mafi Yojana: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री किसानों को राहत प्रदान करने तथा उन्हें आर्थिक तौर पर मजबूत करने के लिए एक बड़ी योजना की शुरुआत 14 मई 2023 को करने जा रहे हैं। इस योजना का लाभ लाखों किसानों को मिलेगा। किसान कल्याण योजना शिवराज सिंह चौहान द्वारा उठाया गया एक बड़ा कदम माना जा रहा है। किसानों को राहत देने कृषक ब्याज माफी योजना लागू की जा रही है जिसमें किसानों के कर्ज का ब्याज सरकार माफ करेगी।

लाखों किसानों का कर्ज होगा माफ

जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के 1119000 किसानों के कर्ज का बिहार सरकार माफ करेगी। जानकारी के अनुसार सरकार 2200 करोड़ रुपए से अधिक का ब्याज माफ किया जाएगा। चुनावी साल में ही सही लेकिन सरकार ने किसानों के फायदे का यह बड़ा कदम उठाया है।

किसानों को इस ब्याज कर्ज माफी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन भरना होगा। बताया गया है कि इसके पश्चात किसान डिफाल्टर मुक्त हो जाएंगे। उन्हें फिर से कारी समितियों द्वारा खाद बीज मिलना शुरू हो जाएगा। किसे मिलेगा लाभ

इस योजना का लाभ उन किसानों को दिया जाएगा जो 31 मार्च 2023 की स्थिति में मूलधन और ब्याज मिलाकर कुल कर्ज 200000 रुपए है। उन किसानों को बकाया ब्याज माफ किया जाएगा। इसके लिए सरकार शिविर लगाएगी। सहकारी समितियों के सूचना पटल पर मात्र सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

Tags:    

Similar News