MP: जूड़ा हड़ताल पर, चिकित्सकीय व्यवस्था चरमराई

भोपाल / Bhopal: प्रदेश के सभी मेडिकल कालेजों के जूनियर डाक्टर 6 सूत्रीय मांगो को लेकर हड़ताल पर हैं। सोमवार को हड़ताल पर चले जाने से चिकित्सकीय व्यवस्था चरमारा गई।

Update: 2021-06-01 16:50 GMT

भोपाल / Bhopal: प्रदेश के सभी मेडिकल कालेजों के जूनियर डाक्टर 6 सूत्रीय मांगो को लेकर हड़ताल पर हैं। सोमवार को हड़ताल पर चले जाने से चिकित्सकीय व्यवस्था चरमारा गई।

भोपाल के मेडिकल कालेज में जहां ओपीडी तथा आईपीडी प्रभावित रही वहीं आपरेशन भी नही हो सका। राज्य सरकार ने वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए आयुष चिकित्सकों की तैनाती कर दी है।

लेकिन इससे व्यवस्था पटरी पर नही आ रही है। वहीं जूनियर डाक्टरों का कहना है कि अगर सरकार हमारी मांगांे की ओर ध्यान नही देती है तो आगे आंदोलन को और तेज किय जा सकता है। 

ओपीडी प्रभावित डाक्टरों ने बंद की वार्ड ड्यिूटी

जानकारी के आनुसार जूनियर डाक्टरों की हड़ताल होने से अस्पताल की ओपीडी प्रभावित है। वही डाक्टरों ने वार्ड ड्यिूटी भी बंद कर दी है।

जिससे इलाज के लिए आने वाले रेागियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वही भर्ती रोगी भी कुछ हद तक परेशान दिखे। 

तीन हजार डाक्टर हड़ताल पर

प्रदेश के सभी 7 मेडिकल कॉलेज के करीब 3 हजार जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल पर हैं। उन्होंने इमरजेंसी, आइपीडी, ओपीडी, वार्ड ड्यूटी बंद कर दी है।

उन्होंने चेतावनी दी है कि मांगे नहीं मानी तो कोविड और म्यूकोर वार्ड की ड्यूटी भी बंद कर देंगे।

Similar News