MP High Court Group D Result 2022: एमपी हाई कोर्ट भर्ती 2022 के चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी

MP High Court Group D Result 2022: एमपी हाईकोर्ट (Madhya Pradesh High Court) ने विभिन्न पदों पर की गई भर्ती के लिए सूची जारी कर दी है।

Update: 2022-03-05 07:32 GMT

MP High Court Group D Result 2022: गत माह एमपी हाईकोर्ट (Madhya Pradesh High Court) के द्वारा की गई भर्ती प्रक्रिया को जहां पूरा कर लिया गया है वही योग्य एवं चयनित अभ्यार्थियों की अब चयन सूची न सिर्फ तैयार कर ली गई है बल्कि सूची जारी भी कर दी है। अभी सागर की सूची जारी की गई है। 

MP High Court Group D Result 2022: इन पदों पर की गई है भर्ती

ज्ञात हो एमपी हाईकोर्ट के द्वारा प्रदेश के न्यायालयों में रिक्त पड़े चौकीदार, जलवाहक, भृत्य सहित अन्य पदो पर भर्ती की गई है। जिससे न्यायालयों का काम काज सूचारू रूप से चलने में उक्त कर्मचारी अपनी सेवाएं दे सके तो वही युवाओं को न्यायालयों में काम करने का मौका मिल सकें।

बता दें कि गत माह आयोजित की गई इस भर्ती प्रक्रिया के दौरान हजारों की संख्या में युवाओं ने न सिर्फ भाग लिया था बल्कि उच्च डिग्रीधारी बेरोजगार युवा भी इस परीक्षा में शामिल हुए थें। जिनक चयन अब निर्धारित पदो के अनुसार कर लिया गया है। इस सूची के जारी होने से चयनित उम्मीदवारो में जॉब मिलने को लेकर प्रसन्नता व्याप्त है। 

MP High Court Group D Result 2022 Pdf Download: चेक करें अपना नाम 


Tags:    

Similar News