एमपी में केवल DAVV है NAAC रेटिंग वाली A ग्रैड यूनिवर्सिटी

देवी अलिल्याबाई विश्वविद्यालय इंदौर (Devi Alilyabai University Indore) को छोड़ कर प्रदेश के अन्य विश्वविद्यालयों की ग्रेड समाप्त हो चुकी है।

Update: 2022-03-23 06:37 GMT

Devi Ahilyabai University

देवी अलिल्याबाई विश्वविद्यालय इंदौर(Devi Alilyabai University Indore) को छोड़ कर प्रदेश के अन्य विश्वविद्यालयों की ग्रेड समाप्त हो चुकी है। गौरतलब है कि डीएवीवी प्रदेश की एक मात्र ए प्लस ग्रेड पाने वाली युनिवर्सिटी है। प्रदेश के अन्य राज्य युनिवर्सिटी की ग्रेड एक्सपायर हो चुकी है। इन युनिवर्सिटी को साल के अंत तक भी ग्रेड मिल पाना मुश्किल है। एक तरफ जहां हायर एजुकेशन युनिवर्सिटी की ग्रेड सुधारने का प्रयास कर रहा है वहीं दूसरी ओर विवि की पिछली ग्रेड की मियाद समाप्त हो चुकी है। डीएवीवी के पास ए प्लस से पहले ए ग्रेड रही है। बताते हैं कि कोविड के कारण राज्य की अन्य युनिवर्सिटी में नैक का दौरा ही नहीं हो सका। एक-एक कर सभी युनिवर्सिटी की ग्रेड समाप्त होती चली गई। हालांकि दौरा न कर पाने के कारण नैक द्वारा संबंधित युनिवर्सिटी को एक्सटेंशन जारी किया गया था।

तीन माह का समय

प्रदेश की अन्य युनिवर्सिटी की बात करें तो भोपाल की राजीव गांधी टेक्निकल युनिवर्सिटी के पास 6 जून 2022 तक ए ग्रेड है। कोविड संक्रमण का दौरा समाप्त होने से माना जा रहा है कि इससे पहले ही नैक टीम यहां दौरा कर लेगी। आरजीपीवी अलावा अन्य 5 प्राइवेट युनिवर्सिटी के पास भी नैक (NAAC) ग्रेड है।

कब तक थी ग्रेड की समयावधि

बताया गया है कि अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा बी ग्रेड 18 जनवरी 2021, बरकतउल्ला विवि भोपाल बी ग्रेड 30 अप्रैल 2020, डा. हरिसिंह गौर विवि ए ग्रेड 24 जून 2020, इंदिरा गांधी ट्राइबल विवि अमरकंटक बी ग्रेड 24 मई 2021, महात्मा गांधी ग्रामोदय युनिवर्सिटी सतना ए ग्रेड 13 सितंबर 2020, विक्रम विवि उज्जैन ए ग्रेड 11 नवंबर 2020, डीएवीवी इंदौर ए प्लस 20 नवंबर 2024, जीवाजी विवि ग्वालियर ए ग्रेड 2 मार्च 2020 और रानी दुर्गावति विवि जबलपुर बी ग्रेड 2 मार्च 2020 ग्रेड की समयावधि थी।

इनका कहना है

उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त संचालक प्रो. सुरेश सिलावट ने बताया कि कोविड के कारण नैक ने करीब दो साल तक कॉलेजों व युनिवर्सिटी के दौरे नहीं कराए थे। प्रदेश की सभी युनिवर्सिटी की ग्रेड सुधारने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। डीएवीवी को भी अगली बार ए डबल प्लस ग्रेड दिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

Tags:    

Similar News