MP College Admission 2023: एमपी के महाविद्यालयों में 25 मई से प्रारंभ होंगे प्रवेश, एक मुख्य चरण, 3 CLC राउंड, मेरिट आधार पर मिलेगा प्रवेश

MP College Admission 2023: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छात्रों के लिए कॉलेज एडमिशन (College Admission) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है।

Update: 2023-05-22 06:11 GMT

MP College Admission 2023

MP College Admission 2023: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छात्रों के लिए कॉलेज एडमिशन (College Admission) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने एमपी के सभी कॉलेजो में एडमिशन को लेकर जानकारी दी है।  

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने जानकारी दी है कि मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा से संबंधित सभी 1304 से अधिक शासकीय और निजी महाविद्यालयों में अकादमिक-सत्र 2023-24 के लिए 25 मई से प्रवेश प्रारंभ होंगे। मध्य प्रदेश के कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया (Madhya Pradesh College Admission Process) में एक मुख्य चरण और तीन सीएलसी राउंड होंगे।

MP UG Admission Schedule 2023-24 

Online Registration for UG25 May 2023 To 12 June 2023
Subject Group Option for UG
25 May 2023 To 12 June 2023 
Document Verification15 June 2023
First Round Seat Allotment19 June 2023 
Fee Submission19 June 2023 To 23 June 2023 

MP PG Admission Schedule 2023-24 

Online Registration for PG26 May 2023 To 13 June 2023
Subject Group Option for PG
26 May 2023 To 13 June 2023 
Document Verification16 June 2023
First Round Seat Allotment20 June 2023 
Fee Submission20 June 2023 To 24 June 2023 


उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया की एडमिशन प्रोसेस  epravesh.mponline.gov.in के माध्यम से पूरी तरह ऑनलाइन होगी। विद्यार्थियों को अपने दस्तावेज के सत्यापन के लिए महाविद्यालय जाने की आवश्यकता नहीं है। इस वर्ष स्नातकोत्तर में प्रवेश के लिए भी ई-सत्यापन प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। अधिभार का लाभ लेने वाले आवेदकों का भी हेल्‍प सेन्‍टर द्वारा ऑनलाइन सत्यापन किया जाएगा।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव ने जानकारी दी है कि ई-प्रवेश के लिये मार्गदर्शिका जारी की जा रही है। प्रवेश प्रक्रिया स्टूडेंट फ्रेंडली बनाने एवं सुचारू संचालन के लिए 1200 प्राध्यापकों एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर्स को प्रशासन अकादमी से ऑफलाइन प्रशिक्षण दिया गया है।

उन्होंने कहा की प्रशिक्षित प्राध्यापक मास्टर ट्रेनर के रूप में कॉलेज के अन्य स्टाफ को प्रशिक्षण दे रहे हैं। साथ ही अशासकीय महाविद्यालयों के प्राध्यापकों तथा एमपी ऑनलाइन के किओस्क संचालकों के साथ प्रवेश को लेकर महाविद्यालय स्तर पर चर्चा कर उन्हें प्रवेश सम्बन्धी जानकारी दी।

डॉ. यादव ने जानकारी दी है कि इस वर्ष प्रवेश प्रक्रिया को और अधिक सरल एवं विद्यार्थी हितैषी बनाने के प्रयास किए गए हैं। विद्यार्थी त्रुटि होने पर ऑनलाइन शुल्क जमा कर पूर्व महाविद्यालय के हेल्प सेंटर से सुधार कर सकेंगे और पुनः विकल्प का चयन कर सत्यापन की प्रक्रिया कर सकेंगे। प्रवेश प्रक्रिया के दौरान प्रवेश निरस्तीकरण पर प्रवेश शुल्क राशि खाते में वापस ट्रांसफर की जाएगी। सभी महाविद्यालयों में नवीन विद्यार्थियों के स्वागत के लिए प्रवेश उत्सव किये जाएंगे। विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शी व्याख्यान भी होंगे।

उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस वर्ष से पीजी की 2 लाख 13 हजार सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन ई-सत्यापन प्रक्रिया प्रारम्भ होगी। नामांकन के आधार पर प्रदेश के शासकीय विश्वविद्यालयों से संबंधित विद्यार्थियों का डाटा सीधे पोर्टल पर प्राप्त होगा।

शिक्षा मंत्री ने जानकारी दी की एडमिशन प्रक्रिया में डाक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन आसान होगा। मध्य प्रदेश के बाहर या अन्य शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थी, जिनका डाटा एमपीऑनलाइन पर डाटा उपलब्ध नहीं है, सिर्फ वे ही अपने दस्तावेज अपलोड करेंगे।

उन्होंने जानकारी दी की विद्यार्थी पंजीयन करते समय माध्यमिक स्तर पर प्रदान की गई स्कॉलरशिप का आईडी भी दर्ज करेंगे। एक विद्यार्थी अधिकतम 15 महाविद्यालय के लिए चॉइस फिलिंग कर सकेगा। छात्राओं को पंजीयन शुल्क से छूट रहेगी।

शिक्षण शुल्क में छूट

राज्य शासन मंत्री डॉ. यादव ने बताया कि इस वर्ष लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं को स्नातक में प्रवेश लेने पर 2 समान किस्तों में 25 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं का शिक्षण शुल्क उच्च शिक्षा विभाग द्वारा वहन किया जाएगा।

Tags:    

Similar News