MP Board Results 2022: एमपी बोर्ड की 5वी एवं 8वी के परीक्षा परिणाम की डेट हुई घोषित

MP Board Result 2022: एमपी के 5वी एवं 8वी परीक्षा परिणाम की डेट घोषित हो गए है।

Update: 2022-05-12 13:42 GMT

MP Board 5th 8th Results 2022: 5वी एवं 8वी परीक्षा कक्षा के परिणाम की डेट घोषित हो गई हैं और रिजल्ट शुक्रवार 13 मई, 2022 को दोपहर 3 बजे घोषित किया जाएगा। इसकी आधिकारिक रूप से माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश की ओर से जानकारी जारी कर दी गई है। जिसके बाद अब माध्यमिक स्तर के रिजल्ट भी सामने आ जाएगें और छात्रों को अपनी परीक्षा का परिणाम मिल सकेगा।

प्रमुख सचिव करेगी घोषित

5वी एवं 8वी कक्षा के परीक्षा परिणाम स्कूल शिक्षा प्रमुख सचिव श्रीमती रश्मि अरुण शमी राज्य शिक्षा केन्द्र के सभा कक्ष में सिंगल क्लिक के माध्यम से घोषित करेंगी। जिसके बाद इस परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट दोपहर तीन बजे जारी कर रहा है। रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स को अपना रोल नंबर या रोल कोड दर्ज करना होगा।

बोर्ड ने करवाई थी परीक्षा

ज्ञात हो कि इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 5वी एवं 8वी बोर्ड की परीक्षा आयोजित करवाई थी। जिसके चलते दोनो ही बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर प्रदेश के हजारों छात्रों और उनके अभिभावकों को इंतजार है। गौरतलब है कि इसके पूर्व 5वी एवं 8वी को होम एग्जाम लिया जाता था।

Tags:    

Similar News