एमपी में यहां लापरवाह अधिकारी कर्मचारियों पर धड़ाधड़ कार्यवाही, 11 को शोकॉज नोटिस, 8 की वेतन वृद्धि रुकी

MP Rewa News: कार्यवाही मे एक ओर जहां 11 को शो कॉज नोटिसजारी किया है, वहीं 8 अधिकारियों की वेतन वृद्धि रोक दी गई है।

Update: 2022-09-11 06:44 GMT

MP News In Hindi: प्रदेश में अधिकारी कर्मचारियों पर लगातार कार्यवाही हो रही है। हाल के दिनों में समीक्षा के दौरान शासकीय कार्यों और योजनाओं में लापरवाही बरतने वाले बड़े अधिकारी तथा कर्मचारियों (MP Government Employee) पर बड़ी कार्यवाही की गई है। इस कार्यवाही मे एक ओर जहां 11 को शो कॉज नोटिस (Show Cause Notice) जारी किया है। वहीं 8 अधिकारियों की वेतन वृद्धि रोक दी गई है। साथ में 2 कर्मचारियों को निलंबित किया गया है तथा 2 का वेतन काटा गया है।

कार्यवाही कुछ इस तरह

जानकारी के अनुसार मुरैना कलेक्टर बी कार्तिकेयन (Morena Collector B Karthikeyan) ने सीएम हेल्प लाइन (CM Helpline) की समस्याओं का समय पर निराकरण न करने पर बड़ी कार्यवाही की। कलेक्टर ने कैलारस तहसीलदार भरत कुमार और पोरसा तहसीलदार अनिल राघव का 2 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।

नर्मदा पुरम जिले में ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं में लापरवाही बरतने पर जिला पंचायत सीईओ मनोज सरिया ने 10 लोगों पर कार्यवाही की है। जानकारी के अनुसार 8 सहायक विस्तार अधिकारी एवं पंचायत संबंध में अधिकारियों की दो वेतन वृद्धि रोक दी गई है। साथ ही 11 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

ग्वालियर में एसपी अमित सांघी ने 2 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार तिघरा रोड पर ट्रैक्टर और ऑटो चालकों को रोककर अवैध वसूली करने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसकी जांच करवा कर कार्यवाही की गई है। साथी एसएसपी ने थाना प्रभारियों को कहा है कि अगर इस तरह की अवैध वसूली नहीं रुकी तो अब अगली कार्यवाही थाना प्रभारियों पर होगी।

Tags:    

Similar News