MP : किसान आंदोलन में चला लट्रट, नकाब लगा कर घुसें उत्पाती
ग्वालियर / MP News । किसान आंदोलन में लगातार विवाद की स्थित सामने आ रही है। इसी तरह की एक घटना रविवार की शाम ग्वालियार से सामने आई है
किसान आंदोलन में चला लट्रट, नकाब लगा कर घुसें उत्पाती
ग्वालियर / MP News । किसान आंदोलन में लगातार विवाद की स्थित सामने आ रही है। इसी तरह की एक घटना रविवार की शाम ग्वालियार से सामने आई है। जंहा फूलबाग मैदान पर पिछले 31 दिनों से चल रहे आंदोलन में हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि शाम करीब 4. 30 बजे हाथों में तिरंगा थामे तथा केसरियों पट्रटी बांध कर 20 से 25 नकाबपोश लोग आदोलन कारियो के बीच घुस गये।
उपद्रवियों ने पहले मंच पर कब्जा करने का प्रयास किया। जब सफल नहीं हुए, तो मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नही मौजूद महिलाओं और बुजुर्गों से मारपीट भी की तथा पोस्टर-बैनर फाड़ दिए और फरार हो गए। महिलाओं ने आरोप लगाया कि उत्पातियों ने उनसे बदसलूकी की है। साथ ही प्रदर्शन कर रहे लोगों को घर जाने के लिए कहा। ऐसा नहीं करने पर फिर लौटकर हमला करने की धमकी दी।
दिल्ली के किसान आंदोलन कर रहे समर्थन
अखिल भारतीय किसान महासंघ, किसान संघर्ष दल के आवाहन पर फूलबाग पर 1 जनवरी से माकपा सदस्य व अन्य गांव के किसान महिला, पुरुष टेंट लगा लगाकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार को आंदोलन का 31 दिन पूरा हो गया हैं। कड़कड़ाती सर्दी के बीच भी किसानों का आंदोलन प्रभावित नहीं हुआ।
पुलिस ने सम्हाला मोर्चा
विवाद की सूचना मिलते ही एएसपी सतेन्द्र सिंह तोमर आसपास के थानों का फोर्स लेकर पहुंच गए। तब तक हमलावर जा चुके थे। हंगामे के बाद फूलबाग के किसान आंदोलन स्थल पर फोर्स तैनात कर दिया गया है। साथ ही, ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। एएसपी सतेन्द्र सिंह तोमर का कहना है, मामले की जांच की जा रही है।