दीवाली में केन्द्रीय कर्मचारियों को तोहफा देने जा रही मोदी सरकार, 48 लाख कर्मचारियों को होगा लाभ

दीवाली को अब बस गिनती के दिन ही बचे हैं। ऐसे में मोदी सरकार केन्द्रीय कर्मचारियों को दीवाली गिफ्ट देने के विचार में है। खबर है कि मोदी सरकार दीवाली से

Update: 2021-02-16 06:36 GMT

दीवाली में केन्द्रीय कर्मचारियों को तोहफा देने जा रही मोदी सरकार, 48 लाख कर्मचारियों को होगा लाभ

नई दिल्ली। दीवाली को अब बस गिनती के दिन ही बचे हैं। ऐसे में मोदी सरकार केन्द्रीय कर्मचारियों को दीवाली गिफ्ट देने के विचार में है। खबर है कि मोदी सरकार दीवाली से पहले केन्द्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोत्तरी करने जा रही है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो दीवाली के मौके पर तकरीबन 48 लाख केन्द्रीय कर्मचारियों को इससे लाभ होगा।

खबरों की माने तो मोदी सरकार उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार वर्ष में परिवर्तन करने जा रही है। अगर सरकार इस आधार को वर्ष 2016 से लागू करती है तो केन्द्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ता के साथ डीए का लाभ मिलेगा। खबरों की माने तो मोदी सरकार इस स्कीम को 21 अक्टूबर से लागू करे जा रही है। अगर ऐसा हुआ तो 48 लाख केन्द्रीय कर्मचारियों को दीवाली गिफ्ट मिलेगा।

एमपी बोर्ड ने पाठ्रयक्रम से हटाए 21 कोर्स, जानिए क्यों लिए गया निर्णय

उपभोक्ता सूचकांक को ऐसे समझे

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक क्या है हम इसे विस्तार से समझते हैं। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के जरिए वस्तुओं एवं सेवाओं के औसत मूल्य का मापन किया जाता है। जिसकी गणना सामानों, सेवाओं एवं मानक के रूप की जाती है। जिसका उपयोग अर्थव्यवस्था को मापने, मुद्रास्फीती को बढ़ाने एवं कर्मचारियों के महंगाई भत्ता की गणना के लिए किया जाता है।

खिल उठे केन्द्रीय कर्मचारियों के चेहरे

अगर दीवाली के मौके मोदी सरकार केन्द्रीय कर्मचारियों को यह तोहफा दे देती है तो निश्चित केन्द्रीय कर्मचारियों के चेहरे खुशी खिल उठेंगे। क्योंकि ढेर सारे केन्द्रीय कर्मचारी इस डीए का काफी दिनों से आस लगाए बैठे हैं। वैसे भी इस साल कोरोना का देशभर में कहर हैं। जिसके चलते आर्थिक रूप से सभी के जब खाली हैं। लिहाजा अगर मोदी सरकार यह तोहफा दे देती है तो सभी केन्द्रीय कर्मचारियों की दीवाली अच्छे से मनेगी।

MP: 19 वर्षीय युवती की हत्या का रहस्य खुलते ही लोगो में खिच गया सनाका, जानिए क्यों…

Similar News