एमपी में बड़ा हादसा, नदी में गिरी बस, महिला टीचर सहित दो यात्रियों की मौत

एमपी के खंडवा जिले में यात्री बस नदी में गिरने से महिला टीचर सहित दो यात्रियों की मौत हो गई है।

Update: 2022-09-13 17:08 GMT

MP Khandwa Bus Accident News: एमपी के खंडवा जिले में यात्री बस नदी में गिरने से महिला टीचर सहित दो यात्रियों की मौत हो गइ्र्र है। तो वही बस में सवार 20 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को ईलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा मंगलवार शाम स्टेट हाईवे-27 में हुआ है। जहां बस भूतिया नदी में गिर गई। हादसा सनावद और धनगांव के बीच हुआ। बताया जा रहा है कि बस में 40 पैसेंजर सवार थे।

खंडवा से इंदौर जा रही थी बस

जानकारी के तहत यात्री बस खंडवा से यात्री भरकर इंदौर जा रही थी। खराब मौसम के बीच बस नदी में जा गिरी। बस हादसे में खंडवा के दौड़वा हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ अतिथि शिक्षक राधा वर्मा की मौत हो गई। वे बड़वाह (खरगोन) की रहने वाली थीं। उनके ही स्कूल के शिक्षक त्रिलोकचंद भी हादसे में घायल हुए हैं। दूसरे मृतक का नाम कैलाश निवासी रोशिया बताया जा रहा है।

ग्रामीणों ने की मदद

यात्री बस के नदी में गिरते ही चीख-पुकार मच गई। जानकारी लगते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण किनारे से नदी में उतरे और लोगों को बाहर निकालने में मदद किए। बताया जाता है कि नदी में पानी कम था। इससे यात्रियों को संभलने का मौका मिल गया। यात्रियों ने बस का दरवाजा खोला और बाहर निकले। इसके बाद कुछ यात्री खिड़की के सहारे भी बाहर निकले। ग्रामीणों ने यात्रियों को रस्सी के सहारे बाहर निकलने में मदद की। बस हादसे की जानकारी लगते ही मौके पर खंडवा एसपी विवेक सिंह और कलेक्टर अनूप कुमार सिंह पहुंचे। तो वही हादसे में फंसे लोगो के लिए रेस्क्यू चलाया है।

Tags:    

Similar News