Ladli Behna Yojana In MP: कई महिलाएं स्वेच्छा से ₹1000 छोड़ रही, सैकड़ो महिलाओ के किया हक परित्याग

Ladli Behna Yojana In Madhya Pradesh: लाडली बहन योजना (Ladli Behna Yojana) में प्रदेश की लाखों महिलाओं को हर महीने की 10 तारीख को 1000 रुपए दिए जा रहे हैं.

Update: 2023-08-25 10:45 GMT

Ladli Behna Yojana In MP | Ladli Behna Yojana In Madhya Pradesh: लाडली बहन योजना (Ladli Behna Yojana) में प्रदेश की लाखों महिलाओं को हर महीने की 10 तारीख को 1000 रुपए दिए जा रहे हैं। दूसरे दौर में आवेदन करवाया गया है। लेकिन इसके साथ ही लाडली बहन योजना में एक विकल्प जोड़ा गया परित्याग का। इसमें अगर कोई लाडली बहन योजना का लाभ नहीं लेना चाह रही हैं तो वह अपना हक छोड़ सकती हैं। इसके लिए बहुत सरल प्रक्रिया पोर्टल में दी गई है। आज देखा जा रहा है कि योजना के पोर्टल पर लाभ परित्याग का विकल्प सक्रिय होने के साथ ही लाडली बहने भी सक्रियता के साथ योजना का लाभ लेना छोड़ रही हैं।

स्वैच्छिक है परित्याग का विकल्प चुनना

लाडली बहन योजना में लाभ परित्याग का विकल्प सक्रिय कर दिया गया है। यह पूर्णरूपेण स्वैछिक है। जिन महिलाओं ने लाडली बहन योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया है। इसका लाभ प्राप्त कर रहे हैं अगर किसी कारण बस उन्हें लगता है कि इस योजना से उन्हें अलग हो जाना चाहिए तो वह महिलाएं परित्याग का विकल्प चुन सकती हैं।

ग्वालियर में 70 महिलाओं ने छोड़ा

जानकारी के अनुसार ग्वालियर में लाडली बहन योजना के तहत लाभ पाने वाली करीब 70 महिलाओं ने परित्याग कर दिया है। परित्याग में दो तरह की महिलाएं शामिल है। एक तो वह जिन्होंने लाडली बहन योजना की तीन किस्तों का लाभ लिया है लेकिन अब वह अगली किस्त का लाभ नहीं लेना चाहती और परित्याग के विकल्प को चुन लिया है।

वही कुछ ऐसी भी लाडली बहन हैं जिन्होंने आवेदन तो किया है लेकिन योजना का लाभ लेने के लिए अपने खाते में डीबीटी सक्रिय नहीं करवा रही है। ऐसे में इन लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इन महिलाओं का भी कहना है कि वह जानबूझकर योजना का लाभ नहीं लेना चाहती इसलिए डीबीटी सक्रिय नहीं करवा रही।

Tags:    

Similar News