पहली ही नजर में प्रियदर्शिनी राजे को दिल दे बैठे थे ज्योतिरादित्य, फिर ऐसे बनाया 'महारानी', कहानी पढ़ आ जाएगा मजा

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी पत्नी प्रियदर्शिनी की दिलचस्प है लव-स्टोरी

Update: 2022-02-15 12:05 GMT

प्यार और मोहब्बत के मामले हर कोई फिसल ही जाता है। वह चाहे राजनेता, राजपरिवार या फिर आम जन हों। उतनी दिलचस्प उनकी लव स्टोरी भी रही है। ऐसे प्रेम कहानी रही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी पत्नी प्रियदर्शिनी राजे की।

इस खूबसूरत जोड़ी के बारे में बहुत कम लोगों को पता होगा कि शादी से पहले तीन साल तक दोनों ने एक-दूसरे से महज अपने दिल का हाल कहते रहे और अंततः वर्ष 1994 में यह जोड़ी एक दूसरे का वरण करके पति-पत्नी बनने के साथ ही आज सफल जोड़ी बनकर सामने है।

प्रियदर्शिनी को देखते ही रह गए ज्योतिरादित्य

खूबसूरती अपने आप झलकती है और ऐसी खूबसूरत प्रियदर्शिनी पर जब ज्योतिरादित्य की नजर पड़ी तो मानों उनकी नजरें ही नही हटी, तो वही प्रियदर्शिनी भी इस राजकुमार के दिल को भांप गई।

दरअसल प्रियदर्शिनी सिंधिया गुजरात के बड़ौदा, गायकवाड़ मराठा राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। वर्ष 1991 में दोनों की पहली मुलाकात एक दोस्त की पार्टी में हुई थी। पहली नजर में ही प्रियदर्शिनी से सिंधिया को प्यार हो गया था। तब सिंधिया स्टेनफोर्ड हार्वर्ड से पढ़ाई करके लौटे थे।

1994 में हुआ विवाह

पहली मुलाकात के बाद तकरीब तीन वर्ष तक ज्योतिरादित्य और प्रियदर्शनी के बीच मुलाकातों का सिलसिला चलता रहा। इसके बाद 12 दिसंबर 1994 को उनकी शादी हो गई। यह विवाह अरेंज मैरिज है, लेकिन पहली मुलाकात में ही वे एक-दूसरे से को दिल दे बैठे थे।

खूबसूरत महिलाओं में शुमार

फेमिना ने 2012 में देश की 50 सबसे खूबसूरत महिलाओं में प्रियदर्शिनी को शामिल किया था। इसके अलावा 2008 में उन्हें बेस्ट ड्रेस्ड हॉल ऑफ फेम लिस्ट में भी जगह मिली थी।

प्रियदर्शिनी की प्रारंभिक शिक्षा मुंबई के फोर्ट कॉन्वेंट स्कूल से हुई है। उसके बाद उन्होंने सोफिया कॉलेज फॉर वुमन से पढ़ाई की। चुनावों में सिंधिया के चुनाव प्रचार के लिए मैदान में उतरती रही हैं। ज्योतिरादित्य और प्रियदर्शिनी के दो बच्चे हैं। बेटा महाआर्यमन और बेटी अनन्या।

Tags:    

Similar News