सबके निशाने पर ज्योतिरादित्य, छिड़ी है जुवानी जंग, भाजपाई किस भूमिका में : MP NEWS

भोपाल। लोकतंत्र सम्मान दिवस मना रहे कांग्रेसियों के निशाने पर ज्योतिरादित्य सिंधिया लगातार बने हैं। कांग्रेसी नेताओं की अपने पूर्व साथी नेता और वर्तमान भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ लगातार जुवानी जंग छिड़ी रहती है। इन सबके बीच भाजपाई नेता किस भूमिका में हैं यह समझना जरा मुश्किल काम है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अक्सर कुछ न कुछ कटाक्ष करते रहते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने हाल ही में कहा था कि ज्योतिरादित्य सिंधिया जब कांग्रेस में थे तब महाराज थे और भाजपा में जाने के बाद उनकी हैसियत भाई साहब की हो गई है। साथ ही अन्य कांग्रेसी नेता उन्हें अपना निशाना बनाते रहते हैं। 

Update: 2021-03-20 18:30 GMT

शनिवार को कांग्रेस जहां लोकतंत्र सम्मान दिवस मना रही है तो वहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधने से नहीं चूके। उन्होंने सिंधिया के सौ-सौ चूहे खाने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस में रहते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कितने चूहे खाए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के राज में जंगलराज आ चुका है। प्रदेश में व्यापमं घोटाला पार्ट 2 नजर आ रहा है। विभागों में युवाओं की नियुक्तियों पर घोटाला हो रहा है। सिंधिया को कुछ बोलने से पहले इन बातों का हिसाब देना चाहिए। 

पीसी शर्मा ने क्या कहा....

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने ज्योतिरादित्य पर निशाना साधते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह शनिवार को सीएम हाउस में उन लोगों को खाना खिला रहे हैं जो कांग्रेस की सत्ता गिराने में भूमिका निभाई है। पीसी शर्मा ने कहा कि यह नमक सिंधिया को इसलिए खिलाया जा रहा है ताकि शिवराज सिंह की सत्ता न गिराएं। श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस संविधान बचाने के लिये लोकतंत्र सम्मान दिवस मना रही है। 

सज्जन वर्मा बोले..

पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि एक साल में सिंधिया की हालत भाजपा में फुटबाल की तरह हो गई है। केंद्रीय मंत्री बनाने के नाम पर उन्हंे घुमाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मंहगाई बढ़ी हुई है इसलिए भाजपा चुनाव टालने का प्रयास कर रही है

जीतू पटवारी ने कहा..

पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया तीन बार देश दुनिया को बता चुके हैं कि उन्होंने किसके साथ क्या किया है। हमारे अध्याय में अब ज्योतिरादित्य सिंधिया समाप्त हो चुके हैं। वे भाजपा के एक मेंबर हंै। उन्होंने कहा कि दो चीजों से बचने की आवश्यकता है। जिस प्रकार कोरोना महामारी लोगों की जान ले रही है उसी प्रकार भाजपाई विचारधारा के लोग लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। 

Similar News