एमपी के इस शहर में युवाओं को 60 रुपए लीटर मिला पेट्रोल, पंप पर लगी भीड़

पेट्रोल की बढ़ती कीमत और बढ़ रही महंगाई के विरोध में कांग्रेस प्रदर्शन कर रही थी।

Update: 2022-05-27 05:26 GMT

मध्य प्रदेश का इंदौर शहर जिसे मिनी मुंबई कहा जाता है। वहां 60 रुपए लीटर पेट्रोल मिलने की जानकारी जैसे ही युवाओं को हुई देखते ही देखते भारी भीड़ एकत्र हो गई। पहले तो लोग समझ ही नहीं पाए फिर भी जिसे जैसे ही सूचना मिली वह पेट्रोल पंप की ओर दौड़ लगाने लगा। पता चला कि यह युवाओं को जागृत करने तथा विरोध प्रदर्शन करने के लिए कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन चल रहा है।

पहले बटा टोकन

पेट्रोल की बढ़ती कीमत और बढ़ रही महंगाई के विरोध में कांग्रेस प्रदर्शन कर रही थी। इस प्रदर्शन के लिए कांग्रेस ने निश्चित किया कि वह पेट्रोल का जो वास्तविक दाम है उस दाम पर 21 से 35 साल के युवाओं को 60 रुपए लीटर पेट्रोल बटवाए गी।

कांग्रेसियों ने इंदौर में संचालित शेखचिल्ली पेट्रोल पंप को चुना। बड़ी संख्या में युवा पेट्रोल लेने पहुंचे। जहां पहले फार्म भरवाया गया। टोकन दिया गया इसके बाद युवा कतार बद्ध होकर पेट्रोल भरवाए। साथ ही पेट्रोल भरवाने के लिए पहुंच युवाओं के वाहनों में पोस्टर लगाया गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने बताया कि पेट्रोल की वास्तविक कीमत 60 रुपए प्रति लीटर है। टैक्स की वजह से हमें इतना महंगा पेट्रोल प्रदेश सरकार दे रही है।

इस विरोध प्रदर्शन के आयोजन कर्ता मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता एवं एडवोकेट प्रमोद द्विवेदी ने बताया की यह विरोध प्रदर्शन युवाओं को जागृत करने के लिए किया गया है। युवाओं को पता होना चाहिए की पेट्रोल की वास्तविक कीमत 60 रुपए लीटर है। इस महंगाई के दौर में सरकार राहत देने के बजाय टैक्स से गरीबों को लूट रही है।

पहुंच गए पुलिस के जवान

पेट्रोल पंप पर भारी भीड़ बढ़ने पर पुलिस के जवान पहुंच कर व्यवस्था बनाने में जुट गए। प्रदर्शन में करीबन 1000 युवाओं को 60 रुपए लीटर पेट्रोल वितरित किया गया। इसके पूर्व भी कांग्रेस अपने विरोध प्रदर्शन में एक रुपए किलो आटा, फ्री में नमक, मिर्ची और आलू प्याज बांट चुकी है।

Tags:    

Similar News