एमपी की महिलाओं के लिए खुशखबरी, सरकारी नौकरियों में अब मिलेगा 35 प्रतिशत आरक्षण

MP News: मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए आरक्षण में वृद्धि कर दी है। अब महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।

Update: 2023-10-05 10:23 GMT

मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ने सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए आरक्षण में वृद्धि कर दी है। अब महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। सीएम ने यह फैसला ऐसे समय पर लिया है जब हाल ही में केन्द्र सरकार ने लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने को लेकर कानून बनाया है। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से महिलाओं को काफी फायदा मिलेगा।

अब तक था 33 फीसदी आरक्षण

मध्यप्रदेश में अब तक महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण प्राप्त था। जिसमें अब वृद्धि कर दी गई है। वन विभाग को छोड़कर राज्य सरकार के अधीन जितनी भी नौकरियां हैं उनमें सीधी भर्ती के पदों पर 35 फीसदी आरक्षण महिलाओं के लिए होगा। महिलाओं के आरक्षण में वृद्धि को लेकर महिला पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया था। जिसमें अब वृद्धि कर दी गई हैं सामान्य प्रशासन विभाग ने इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी है।

लाड़ली बहनों को भी मिलेगा लाभ

मध्यप्रदेश में कुल 2 करोड़ 62 लाख महिला वोटर्स हैं। यानी कि कुल मतदाताओं में इनकी हिस्सेदारी 49 फीसदी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इन महिलाओं को खुश करने के लिए हर दांव चल रहे हैं। आरक्षण से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना की शुरुआत की। जिसके माध्यम से महिलाओं के खाते में रकम भेजी जाती है। इस योजना की शुरुआत 1 हजार रुपए से हुई थी, जिसमें अब वृद्धि की जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसको प्रति महीने 3 हजार रुपए तक ले जाने का वादा किया है। इसके साथ ही सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए आरक्षण में वृद्धि की गई है। जिससे महिलाओं को काफी फायदा मिल सकेगा।

Tags:    

Similar News