रीवा के देवतालाब विधायक गिरीश गौतम मध्यप्रदेश विधानसभा के नए अध्यक्ष होंगे, भरा नामांकन

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा अध्यक्ष (Madhya Pradesh Assembly Speaker) पद को लेकर लंबे समय से चल रहे कयासों का दौर अब थम गया है। एक बार फिर 17 वर्ष के अंतराल बाद विधानसभा अध्यक्ष का पद विंध्य के रीवा जिले के खाते में आया है। देवतालाब विधायक गिरीश गौतम (Deotalab MLA Girish Gautam) ने विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है।

Update: 2021-02-21 11:16 GMT

इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, विश्वास सारंग, पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ल, विधायक दिव्यराज सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे। ज्ञात हो कि विधानसभा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव 22 फरवरी को बजट सत्र के पहले होना है। विधायकों की संख्या के हिसाब से दोनों पद भाजपा के खाते में जा सकते हैं। 

भाजपा ने विंध्य का हमेशा सम्मान किया: गिरीश

ताजपोशी से पहले विधायक गिरीश गौतम ने कहा कि भाजपा ने विंध्य का हमेशा सम्मान किया है। उपेक्षा जैसी कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि विधायकों के हितों की रक्षा करना उनकी प्राथमिकता होगी।

समर्थक भोपाल रवाना

देवतालाब विधायक गिरीश गौतम को विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी मिलते ही जिले भर से समर्थक भोपाल के लिए रवाना हो गए हैं। मनगवां, देवतालाब क्षेत्र के समर्थक कई वाहनों में सवार होकर भोपाल के लिए निकले हैं। समर्थकों में काफी उत्साह देखा गया है। विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए गिरीश गौतम सोमवार को शपथ लेंगे।

ऐसे शुरू की राजनीतिक पारी

विधायक गिरीश गौतम की राजनीतिक शुरूआत 1972 में छात्र राजनीति से हुई। इसके बाद वह लगातार संघर्ष करते रहे। वे 2003 में पहली बार विधायक बने। 2008 में दूसरी बार विधायक चुने गये। इस दौरान विशेषाधिकार, सार्वजनिक उपक्रम समितियों के सभापति रहे। 2013 में विधायक चुने गये और 2018 में चैथी बार विधायक बने।

Similar News