परिवहन विभाग ने दी नई सौगात, महिलाओं को फ्रीें ड्राइवरी प्रशिक्षण : MP NEWS

इंदौर। परिवहन विभाग ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से चार पहिया वाहन चलाने का प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसके लिए विभाग ने सभी तैया

Update: 2021-02-16 06:43 GMT

परिवहन विभाग ने दी नई सौगात, महिलाओं को फ्रीें ड्राइवरी प्रशिक्षण : MP NEWS

इंदौर। परिवहन विभाग ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से चार पहिया वाहन चलाने का प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसके लिए विभाग ने सभी तैयारी पूरी कर ली है। महिलाओं से आवेदन पत्र मंगाए लाओं को चार पहिया वाहन चलाने का प्रशिक्षण देने जा रही हैं। 15 जनवरी से इसका शुभारंभ भी कर दिया गया है। यह प्रशिक्षण विभाग द्वारा पूरी तरह से निःशुल्क है। आवेदन के समय एक हजार रुपये जमा करवाए जाते हैं। वही विभाग का कहना है कि जमा करवाई गई राशि प्रशिक्षण होने के बाद वापस कर दिया जायेगा।

प्रशिक्षण के सम्बंध में एआरटीओ अर्चना मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण महिलाओं केा आत्मनिभर बनाने के लिए किया जा रहा है। प्रशिक्षण की अवधि 30 दिनों की होगी। इसके बाद ड्राइविंग लाइसेंस भी दिया जायेगा जिससे महिलाएं वाहन भी चला लें। प्रशिक्षण में यातायात के नियमों की जानकारी दी जायेगी। प्रशिक्षण नंदानगर क्षेत्र में आईटीआई में दिया जायेगा।

जानकारी के अनुसार यह प्रशिक्षण जरूरत मंद महिलाओं तथा युवतियों को दिया जायेगा। इस प्रशिक्षण की जानकारी होने पर बडी संख्या में आवेदन आ रहे हैं। वही आरटीओ विभाग ने दूर से प्रशिक्षण के लिए आने वाली महिलाओं के रहने खाने की व्यवस्था आईटीआई में निःशुल्क की जायेगी।

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

Facebook WhatsApp | Instagram | Twitter | Telegram | Google News

Similar News