MP Board: पांचवी, आठवीं की परीक्षाएं 1 अप्रैल से, तय ग्रेड प्राप्त करना होगा अनिवार्य

मध्य प्रदेश बोर्ड (Madhya Pradesh Board) की पांचवी, आठवीं की परीक्षाएं 1 अप्रैल से आयोजित होंगी।

Update: 2022-03-16 11:12 GMT

MP Board Exam News: राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा संचालित स्कूलों में पांचवी एवं आठवीं क्लास की वार्षिक परीक्षा आगामी 1 अप्रैल से शुरू होगी। यह बोर्ड परीक्षा नहीं कहलाएगी। लेकिन कांपिया चेक होने के लिए दूसरे स्कूल भेजी जाएगी। परीक्षा को लेकर राज्य शिक्षा केन्द्र ने मंगलवार को टाइम टेबल के साथ निर्देश भी जारी कर दिए हैं। गौरतलब है कि उक्त दोनो कक्षाओं की सालाना परीक्षा सभी जिलों में 20 अप्रैल तक जारी रहेगी।

सभी विषयों के पेपर देने वाले विद्यार्थी पास होंगे। पर तय ग्रेड प्राप्त करना होगा। राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा जारी निर्देश में यह स्पष्ट रूप से कहा गया है कि सभी विषयों के पेपर देने वाले स्टूडेंट्स पास माने जाएंगे। लेकिन इसके लिए तय ग्रेड हासिल करना अनिवार्य है। जो स्टूडेंट्स ग्रेड हासिल नहीं करेंगे, उन्हें एक्सट्रा क्लास लेकर 2 महीने बाद दोबारा परीक्षा में शामिल होने का मौका भी मिलेगा।

Tags:    

Similar News