FASAL BIMA YOJANA: MP के किसानों के लिए खुशखबरी, केन्द्र सरकार ने बढ़ाया हाथ, शुरू की ये योजना

FASAL BIMA YOJANA: किसानों के हांथ मजबूत करने के लिए देश की केन्द्र तथा मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार सतत प्रयासरत है।

Update: 2022-02-26 08:58 GMT

FASAL BIMA YOJANA: किसानों के हांथ मजबूत करने के लिए देश की केन्द्र तथा मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार सतत प्रयासरत है। इसी प्रयास का परिणाम है कि शनिवार को इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेद्र सिंह तोमर किसानों को विशेष तोहफा देने जा रहे है। कृषि मंत्री फसल बीमा पालिसी वितरण आभियान शुरू करते हुए 'मेरी पॉलिसी मेरे हाथ' कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

किसानो को बीमा पालिसी का वितरण करने के लिए 'मेरी पॉलिसी मेरे हाथ' कार्यक्रम मे पालिसी की हार्ड कापी किसानो को सौंपी जायेगी। इसमें नामंकित किसानो को ग्राम पंचायत ग्राम स्तर पर विशेष शिविर लगाए जायेंगे।

सीएम भी होगों शामिल

जानकारी के अनुसार प्रदेश के इंदौर के सांवेर तहसील के बूढ़ी बरलाई गांव में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति रहेंगे। इस शिविर में शामिल होने के लिए प्रदेश भर से करीब 20 हजार किसानों को आमंत्रित किया गया है।

साथ ही बताया गया है कि 'मेरी पॉलिसी मेरे हाथ' कार्यक्रम की शुरूआत होने के बाद प्रदेश के गांवों में शिविर लगाकर किसानों को फसल बीमा पालिसी की हार्ड कांपी सौपी जायेगी। इसका आयोजन मध्य प्रदेश से शुरू किया जा रहा है। साथ ही यह अभियान देश के 16 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में किया जायेगा।

सरकार का उद्देश्य

'मेरी पॉलिसी मेरे हाथ' नामक योजना से किसानो को जहां फसल बीमा की हार्ड कापी मिलेगी। साथ ही किसानों को बीमा के प्रति जागरूक किया जायेगा। पीएमएफबीवाई को लागू हुए 6 वर्ष का समय बीत चुका है। इस योजना की शुरूआत भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने 18 फरवरी 2016 को मध्य प्रदेश से किया था। अब नये रूप में इस 'मेरी पॉलिसी मेरे हाथ' को मध्य प्रदेश से ही लागू किया जा रहा है।

Tags:    

Similar News