एमपी में पकड़े गए 2 लाख रुपए के नकली नोट, तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

MP News: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। एमपी की उज्जैन पुलिस ने नकली नोटों की खेप पकड़ी है। तकरीबन 2 लाख रुपए के नकली नोटों को बाजार में खपाने की तैयारी थी किंतु आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा।

Update: 2023-10-13 10:46 GMT

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। एमपी की उज्जैन पुलिस ने नकली नोटों की खेप पकड़ी है। तकरीबन 2 लाख रुपए के नकली नोटों को बाजार में खपाने की तैयारी थी किंतु आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भारी मात्रा में नकली नोट मिलने से हड़कम्प की स्थिति निर्मित हो गई।

40 परसेंट कमीशन पर चलाते थे नकली नोट

एमपी की उज्जैन पुलिस ने आचार संहिता के बीच नकली नोटों की खेप को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने तीन युवकों के पास से 2 लाख 5 हजार रुपए के नकली नोट बरामद किए हैं। आरोपी इंदौर में पकड़ाए गिरोह से 40 परसेंट कमीशन पर नोट लाकर चलाते थे। इस संबंध में नीलगंगा थाना टीआई विवेक कनोडिया, एसआई यादवेन्द्र परिहार, प्रधान आरक्षक मंगल टैगोर ने गुरुवार रात गदा पुलिया निवासी लोकेश के घर दबिश देकर उनको पकड़ा लोकेश ने कबूल किया गया कि नकली नोट उसने उन्हेल के प्रहलाद और इलाहपूर के सुरेश को भी दिए हैं।

बंद होने के कारण नहीं चला पाए 2 हजार के नोट

इसके पूर्व इंदौर में नकली नोट के मामले में उज्जैन गदा पुलिया निवासी हिमांशु गोसर ने इंदौर पुलिस के सामने कबूला था कि क्षेत्र में ही रहने वाले दोस्त लोकेश को 2.30 लाख रुपए के नकली नोट दिए थे। इसी सूचना के आधार पर पुलिस लोकेश के घर पहुंची थी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया। जिनके पास से 2 हजार के 101 और 5सौ के 7 नकली नोट बरामद किए गए हैं। इस मामले में पूछताछ के दौरान लोकेश ने पुलिस को बताया कि बंद होने के कारण बाजार में 2 हजार के नोट वह नहीं चल पाए थे। उसने बताया कि तकरीबन 25 हजार के 500 के नोट उज्जैन में वह चला चुके हैं किंतु 2 हजार के नोट नहीं चला पाए। नकली नोट चलाने की एवज में उन्हें 20 से 50 प्रतिशत तक कमीशन मिलता था।

Tags:    

Similar News