Earth Quake in Seoni: एक ओर एमपी में बाढ़, वहीं सिवनी में आया भूकंप, दहशत में लोग

MP Seoni Earth Quake News: एमपी के सिवनी में आये भूकंप की, भूकंपमापी यंत्र द्वारा रिएक्टर पैमाने पर अभी जांच नहीं हुई है।

Update: 2022-08-25 08:23 GMT

MP Seoni Earth Quake News: मध्य प्रदेश एक ओर बाढ़ (Flood In MP) का सामना कर रहा है, वहीं गुरुवार सुबह 5ः30 बजे मध्य प्रदेश के सिवनी जिले (Seoni District) में भूकंप (Earth Quake) के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके थोड़ी समय के लिए थे। जैसे ही लोगों को भूकंप की जानकारी हुई वह घर से बाहर निकल आए। लेकिन थोड़ी ही देर बाद भूकंप के झटके भी बंद हो गए। भूकंपमापी यंत्र द्वारा रिएक्टर पैमाने पर अभी जांच नहीं हुई है। लेकिन व्यावहारिक तौर पर पता चलता है कि भूकंप बहुत धीमा था।

सुबह-सुबह हिली धरती

जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह 5ः20 पर मध्य प्रदेश के सिवनी में भूकंप के झटके लगे हैं। यह बात अलग है कि इस भूकंप की वजह से कोई भी जान माल का नुकसान नहीं हुआ । बताया जाता है कि भूकंप के झटके डूडा, सिवनी के चूना-भट्टी तथा शहर के कई हिस्सों में महसूस किया गया है। लेकिन सुबह-सुबह जिसने भी भूकंप के झटके महसूस किया वह दहशत में आ गया। घर परिवार के लोगों को आवाज देते हुए दरवाजे खोलकर लोग बाहर खड़े मिले। वहीं जो सोते रहे उन्हें तो कुछ पता ही नहीं चला।

क्या कहते हैं भूवैज्ञानिक

भूकंप के संबंध में भू वैज्ञानिकों का कहना है कि सिवनी में आया भूकंप बहुत हल्का था। यह भूकंप बरसात की वजह से आया है। उनका कहना था कि कई बार बारिश के समय दरारों के माध्यम से पानी जब जमीन की निचली सतह तक पहुंच जाता है तो इस तरह की हलचल होना स्वाभाविक है। जैसे ही बरसात समाप्त होगी भूकंप के झटके नहीं होंगे।

Tags:    

Similar News