मंडी गए किसानों में विवाद, चली गोली, दो किसान घायल

धान की उपज लेकर मंडी बेचने आये किसानों में पहले अपने धान की तुलाई करवाने के चक्कर में किसानों ने गोली चला दी।

Update: 2021-02-16 06:39 GMT

मंडी गए किसानों में विवाद, चली गोली, दो किसान घायल

मुरैना। धान की उपज लेकर मंडी बेचने आये किसानों में पहले अपने धान की तुलाई करवाने के चक्कर में किसानों ने गोली चला दी। जिसमें दो किसान घायल हो गये हैं। मिली जानकारी के अनुसार पिडावली सोसायटी में धान बेचने रामपुर के किसान केशव शर्मा, गोलू शर्मा आए हुए थे।

धान की खरीदी टोकन के हिसाब होना था। लेकिन केशव शर्मा की ट्राली पहले ही पिडावली के किसान ने अपनी ट्राली को आगे लगाने की कोशिश करने लगा जिस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों से बंदूकें निकल गई। एक पक्ष ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। ताबड़तोड़ फायरिंग में बंदूक के छर्रे केशव शर्मा और गोलू शर्मा को लग गए।

मंडी में मची अफरा-तफरी

किसानों के दो गुटों में विवाद के बाद हुए फायरिंग से पूरे मंडी परिसर मे अफरा-तफरी मच गई। अपनी धान बेचने आये किसान इधर-उधर भागने लगे। इस मंडी परिसर में फायरिंग और अफरा-तफरी देख किसी किसान ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।

मंडी पहुंचा पुलिस बल

मुरैना से भारी पुलिस बल मंडी परिसर में पहुंच गया। कोतवाली पुलिस ने फायरिंग करने वाले आरोपियो के खिलाफ दहशत फैलाने का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बाकी फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने मौके से दो खाली कारतूस भी बरामद किए हैं।

Similar News