पन्ना में बनेगा डायमंड म्यूजियम, तैयारी में जुटा प्रशासन, दिल्ली की टीम : Panna News

पन्ना में बनेगा डायमंड म्यूजियम, तैयारी में जुटा प्रशासन, दिल्ली की टीम : Panna News हीरा के शहर पन्ना को एक विशेष सौगाते मिलने जा

Update: 2021-02-16 06:47 GMT

पन्ना में बनेगा डायमंड म्यूजियम, तैयारी में जुटा प्रशासन, दिल्ली की टीम : Panna News

पन्ना (Panna News) : हीरा के शहर पन्ना को एक विशेष सौगाते मिलने जा रही है। शासन स्तर पर इसकी तैयारी कर ली गई हैं। पन्ना में एशिया का पहला डायमंड म्यूजियम स्थापित करने की योजना पर प्रशासन काम करना शुरू कर दिया गया हैं। इसके लिए प्रशासन ने स्थान भी चिन्हित कर लिया हैं।

पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा से मिली जानकारी के अनुसार पन्ना में देश ही पूरे विश्व में हीरे के लिए जाना और पहचाना जाता है। वही अब पन्ना में एशिया के पहले डायमंड म्यूजियम की स्थापना की जा रही है। यह म्यूजियम पन्ना के साथ ही बुंदेलखंड का इतिहास, संस्कृति, पुरातत्व और मन्दिरों की जानकारी देगा। यहां के इतिहास में कई ऐसी जानकारी है जिसके बारे में देश के साथ विश्व के लिए भी काफी रोचक होगा।

पिता से लाखो रूपये ऐठनें स्वयं के अपहरण की पुत्र ने रची कहानी, पुत्र और उसका साथी गिरफ्तार…:REWA NEWS

कलेक्टर श्री मिश्रा ने बताया कि म्यिूजियम बनाने के लिए प्राचीन धरमसागर तालाब के ऊपर पहाड़ी क्षेत्र का चुनाव किया गया है। यह पूरा इलाका पहाड कोठी के नाम से जना जता है। उक्त स्थान से पूरे शहर का नजारा बहुत ही मानोरम लगता है। वही रात के समय जब शहर बिजली की रोशनी से जगमगा रहा होता है वह दृष्य बहुत ही मनमोहक होता है। सहज ही लोगांे को अपनी ओर खीच लेता हैं। जानकारी के अनुसार यहीं पर जिले के सबसे बडे अधिकारी कलेक्टर का निवास और सर्किट हाउस भी है।

महिला ने पहले ख़ुशी-ख़ुशी खाना बनाया फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली..: REWA NEWS

हीरा उत्खनन परियोजना के कंसल्टेंस संकेत कम्युनिकेशन दिल्ली की टीम के साथ बैठक हुई है। बैठक में विभिन्न राज्यों में डिजाइन किए गये म्यूजियम, मंदिर एवम टेलीफिल्म्स आदि का प्रदर्शन कर जानकारी ली गई है। इसे देखने के बाद यह कई म्यूजियम के खास चीजों को यहां के म्यूजियम निर्माण में समावेसित किया जायेगा। म्यूजियम मे प्रवेष के लिए पोस्टकार्ड साइज का एक प्रवेश टिकट रखा जायेगा, जिसके ऊपर हीरे का प्रिंट होगा।

6 फरवरी को भोपाल से रीवा चलने वाली रेवांचल ट्रेन को लेकर बड़ी खबर, पढ़िए पूरी खबर…

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

Similar News