झाबुआ में कड़कनाथ पर गहराया संकट, मिले H5N1 वायरस, यह मानव के लिए भी है काफी खतरनाक

झाबुआ के कडकनाथ पर बर्डफ्लू का खतरा मंडराने लगा है। वही जांच के बाद पता चला कि झाबुआ के ग्राम रूंडीपाडा में कडकनाथ मुर्गी में एच5एन1 जैस

Update: 2021-02-16 06:43 GMT

झाबुआ में कड़कनाथ पर गहराया संकट, मिले H5N1 वायरस, यह मानव के लिए भी है काफी खतरनाक

झाबुआ / Jhabua News : झाबुआ के कडकनाथ पर बर्डफ्लू का खतरा मंडराने लगा है। वही जांच के बाद पता चला कि झाबुआ के ग्राम रूंडीपाडा में कडकनाथ मुर्गी में एच5एन1 जैसा घातक वायरस है। जो मावन के लिए भी खतरनाक है। इस वायरस के मानव शरीर में प्रवेश करने पर उसे भी प्रभावित कर देता है। इसलिए आवश्यक है कि कडकनाथ का सेवन करने से लोगों को परहेज करना चाहिए।

रिपोर्ट हुआ खुलासा :

जानकारी के अनुसार मंगलवार को आई रिर्पोट से यह खुलाशा हुआ है। राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग अनुसंधान प्रयोगशाला ने बताया कि ग्राम रूंडीपाडा के कड़कनाथ में घातक एच5एन1 के वायरस पाये गये हैं। इससे मानव भी संक्रमित हो सकता है। अभी तक अन्य पक्षियों में एच5एन8 के वायरस मिले थे जिससे मानव के संक्रमित होने की सम्भावना कम थी। लेकिन यह एच5एन1 काफी खतरनाक है।

H5N1 के वायरस की पुष्टि होने के बाद भोपाल पशुपालन विभाग ने झाबुआ कलेक्टर को कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। जिसमें कहा गया है कि बर्डफलू एक्शन प्लान 2021 के अनुसार निस्तारण, दाना-चारा, मांश आंडे को नष्ट कर प्रभावित क्षेत्र को सेनेटाइज करने का आदेश दिया है। प्रभावित क्षेत्र के एक किलोमीटर के दायरे को संक्रमण क्षेत्र माना जायेगा। यहां की सभी प्रकार के कुक्कुट प्रजाति को मारकार गाड़ा जायेगा। यहा तीन माह तक कुक्कुट उत्पादन प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे में पालाकों को भारी नुक्सान होगा .

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official करिये Facebook Page Like

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें:

Facebook WhatsApp Instagram 
Twitter Telegram | Google News

Similar News