कांग्रेस ने अनूपपुर समेत पांच जिला अध्यक्ष बदले, इन्हें मिली नई जिम्मेदारी : MP NEWS

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन में बदलाव करते हुए दतिया, रतलाम, हरदा, अनूपपुर एवं दमोम जिले के पार्टी जिला अध्यक्ष बदल दिये गये हैं। यहां नये जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। मप्र कांग्रेस कमेटी द्वारा दतिया में अशोक दांगी, रतलाम में हर्ष विजय गहलोत, हरदा में ओम पटेल, अनूपपुर में फुंदेलाल मार्को एवं दमोह मनु मिश्रा को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। 

Update: 2021-03-23 17:26 GMT

टिकट की रेस में शामिल मनु को सौंपी जिम्मेदारी

आपको बता दें कि दमोह विधानसभा में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी से मनु मिश्रा सशक्त दावेदार रहे हैं लेकिन पार्टी की पहली पसंद अजय टंडन हैं जिस कारण मनु मिश्रा को पार्टी के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप कर मनमुटाव दूर करने का प्रयास किया गया है। जबकि अब तक अजय टंडन ही दमोह कांग्रेस जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। 
संगठन में सामंजस्य बिठाया

कांग्रेस पार्टी ने दमोह उपचुनाव को दृष्टिगत रखते हुए मनु मिश्रा को जिला अध्यक्ष बनाकर पार्टी में सामंजस्य बनाने का पूरा प्रयास किया है। इसका फायदा कांग्रेस को आगामी चुनाव में अवश्य देखने को मिलेगा। पार्टी के इस फेरबदल से संगठन को मजबूती मिली है। कांग्रेस पार्टी का यह अच्छा प्रयास माना जा रहा है। यही नहीं पार्टी ने उपचुनाव को कार्यकर्ताओं को मनोबल भी बढ़ा दिया है। 
 
Similar News