Collector Ka Gussa : अस्पताल में गंदगी देख भड़क गए कलेक्टर, कर्मचारी को थूकते देखा तो उसी के हाथ से साफ करवाया थूक

डिंडोरी कलेक्टर रत्नाकर झा (Collector Ratnakar Jha) अस्पताल में गंदगी देख भड़क गए.

Update: 2021-09-15 15:27 GMT

Collector Ratnakar Jha

डिंडोरी (Dindori News) :  जिला कलेक्टर रत्नाकर झा (Collector Ratnakar Jha) अस्पताल में गंदगी देख भड़क गए।वही उनका सामना गंदगी फैलाते हुए एक कर्मचारी से हुआ। उसे टोकते हुए पहले तो उसे समझाया। बाद में उसे सजा के तौर पर कलेक्टर ने उसी के हाथ से थूक साफ करवाया। इस दौरान किसी ने पूरे घटनाक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग कर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

औचक निरीक्षण पर अस्पताल पहुंचे कलेक्टर

जानकारी के अनुसार मंगलवार को कलेक्टर रत्नाकर झा जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में चारों ओर गंदगी ही गंदगी दिखाई पड़ी। वही गुजरते वक्त उन्हें जननी एक्सप्रेस का कर्मचारी गुटखा खाकर थूकता हुआ दिख गया। जिसके बाद कलेक्टर का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

कर्मचारी को सुनाई खरी खोटी

कर्मचारी को इस तरह गंदगी फैलाता देख कलेक्टर भड़क गए। उन्होंने कर्मचारी को जमकर खरी-खोटी सुनाई। कलेक्टर ने आपा खोते हुए कर्मचारी को कहा 'नीच कहीं का' गंदगी कोई करें और उसे साफ कोई और करें।

कलेक्टर ने कहा ऐसा कब तक चलेगा

गंदगी के मामले पर भड़के कलेक्टर रत्नाकर झा ने कहां की ऐसा कब तक चलेगा। हमें यह निश्चित करना होगा जोश् गंदगी करेगा साथ भी वही करेगा। उन्होंने कहा लोग गंदगी फैलाएं और 4 कर्मचारी उस गंदगी को साफ करते फिरे। अब ऐसा चलने वाला नहीं है। अगर कठोर कदम उठाए जाएं तो लोग गंदगी करने से परहेज करेंगे।

Tags:    

Similar News