MP Weather Alert! बादल हटते ही ठंड के तेवर तेज, 21 जिलों में शीतलहर, एक सप्ताह रहेगा सर्दी का सितम

बारिश होने के बाद मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में ठंड तेज हो गई है

Update: 2021-12-30 14:24 GMT

Madhya Pradesh Weather Updates: मध्य प्रदेश में अब ठंड का तेवर तेज होने लगा है और एक सप्ताह तक ठंड हड्डियों तक चुभेगी। ओले-बारिश के बाद अब कोहरा भी समस्या बन रहा हैं। सुबह के समय निकलने वालों के लिए तो मानों किसी मुसीबत से कंम नही है।

एक सप्ताह रहेगा ठंड का सितम

प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह 10 बजे तक कोहरा छाया रहा। तो वही सुर्य देव के दर्शन 11 बजे तक ही हो पाए। बदले मौसम के चलते रात का पारा 5 डिग्री तक लुढ़क गया। तापमान के नीचे आने से ठंड बढ़ गई। एक सप्ताह तक इसी तरह ठंडक रहेगी। अभी रात का पारा और नीचे आएगा। दिन में तापमान में बढ़ोतरी होगी, लेकिन सर्द हवाओं के कारण ठंड लगेगी। दिन में अधिकतम पारा 20 से लेकर 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। प्रदेश के 21 जिलों में दो दिन तक शीतलहर चलेगी।

10 डिग्री से नीचे रहेगा तापमान

प्रदेश के इंदौर, होशंगाबाद, खंडवा, खरगोन, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, खजुराहो, रीवा, सतना, सीधी और उमरिया में यह 10 डिग्री से ज्यादा रहा। प्रदेश में औसत तापमान 7-9 डिग्री के बीच में रहेगा।

यहां बारिश हुई

बीते चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश कुछ इलाकों में बारिश हुई। अनूपपुर के वेंकटनगर में 1.5 इंच पानी गिरा। पचमढ़ी, अनूपपुर के जैतहरी, जबलपुर के पनागर, बरेला, सिटी, उमरिया में सिटी, शहडोल के जयसिंहनगर, सिंगरौली के माड़ा, सिटी, अमरकंटक और बांधवगढ़ में बारिश हुई।

अभी कोहरा रहेगा

ठंड के साथ अब प्रदेश में बीते चौबीस घंटे के साथ घना कोहरा रहा। सबसे ज्यादा कोहरा रतलाम और टीकमगढ़ में रहा। प्रदेश के कई इलाकों में अभी सुबह और शाम को कोहरा रहेगा। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 4 जनवरी तक इसी तरह ठंड रहेगी। 06 जनवरी के बाद फिर से बारिश होने की संभावना है। ऐसे में दिन के तापमान नीचे आएंगे। रात को पारा कुछ बढ़ सकते हैं।

Tags:    

Similar News