मुख्यमंत्री ने अस्पताल पहुंचकर रैगांव विधायक के स्वास्थ्य की ली जानकारी: MP NEWS

भोपाल। एक निजी अस्पताल में भर्ती पूर्व मंत्री एवं सतना जिले के रैगांव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक जुगुल किशोर बागरी का हाल चाल जानने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने विधायक के स्वास्थ्य की जानकारी ली। वहीं मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। आपको बता दें कि विधायक जुगुल किशोर बागरी का स्वास्थ्य खराब होने की वजह से बीते दिवस मध्यप्रदेश शासन के विमान द्वारा सतना से भोपाल ले जाया गया था जहां उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। 

Update: 2021-03-02 16:07 GMT

भोपाल। एक निजी अस्पताल में भर्ती पूर्व मंत्री एवं सतना जिले के रैगांव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक जुगुल किशोर बागरी का हाल चाल जानने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान मंगलवार को अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने विधायक के स्वास्थ्य की जानकारी ली। वहीं मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। आपको बता दें कि विधायक जुगुल किशोर बागरी का स्वास्थ्य खराब होने की वजह से बीते दिवस मध्यप्रदेश शासन के विमान द्वारा सतना से भोपाल ले जाया गया था जहां उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। 
बताया गया है कि विधायक का स्वास्थ्य बीते कई दिनों से खराब चल रहा है। वहीं उनके पैर में फैक्चर हो गया है। पहले विधायक का इलाज स्थानीय स्तर पर चलता रहा लेकिन जब उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो रहा था और लगातार तबियत बिगड़ती जा रही थी। तब इसकी जानकारी शासन-प्रशासन को दी गई। जिसके बाद मध्यप्रदेश शासन का विमान सतना पहुंचा और तत्काल उन्हें लेकर भोपाल रवाना हो गया जहां उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि विधायक के स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। 

Similar News