एमपी के सीएम का बड़ा ऐलान, 546 गांवों में दौड़ेंगी राज्य परिवहन की बसें

546 गांव को लेकर शिवराज ने बड़ा ऐलान कर दिया है.

Update: 2022-03-31 04:36 GMT

546 villages, beginning, mp, pilot project, state transport buses: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 2 दिनों तक पचमढ़ी में मंत्रियों संघ चिंतन मंथन में व्यस्त थे। सीएम शिवराज ने पूर्व में ही कहा था की इस मंथन से अमृत निकलेगा। उनकी कही हुई बात अब सत्य होती प्रतीत हो रही है। सीएम की घोषणाएं जैसे जैसे निकल कर बाहर आ रही हैं मध्य प्रदेश की जनता में एक विश्वास का माहौल निर्मित होता जा रहा है। गांव को मजबूत करने सीएम शिवराज ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत ग्रामीण परिवहन नीति लागू करने जा रही हैं। इस परिवहन नीति के लागू हो जाने से गांव के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा प्राप्त होगी।

विदिशा से होगी शुरुआत

जानकारी के अनुसार पायलट प्रोजेक्ट के तहत परिवहन सेवा की शुरुआत मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से होगी। इसके लिए पूर्व से तैयारी चल रही थी। मुख्यमंत्री के कहने पर परिवहन आयुक्त मुकेश जैन जिला अधिकारियों से बात करने विदिशा गए हुए थे। बताया जाता है कि 4 माह पूर्व से इस दिशा में कार्य चल रहा है।

पूरे प्रदेश में होगा लागू

जानकारी के अनुसार ग्रामीण परिवहन सेवा की शुरुआत विदिशा से अवश्य हो रही है लेकिन इसे पूरे मध्यप्रदेश के गांव में लागू करने की योजना है। शुरुआत के तौर पर चुना गया है। जैसे ही यह प्रयोग विदिशा में सफल हुआ इसे पूरे प्रदेश में लागू कर दिया जाएगा।

कैसी होगी ग्रामीण परिवहन सेवा

अब तक मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री की यह एक विशेष योजना में से है। इसके लिए तैयार किए गए खाके के अनुसार गांवों में बस सेवा का संचालन करने वाले संचालकों को राज्य सरकार हर महीने प्रोत्साहन राशि देगी। साथी उन्हें मोटर व्हीकल टैक्स में 100 प्रतिशत की छूट रहेगी। ग्रामीण परिवहन नीति में 7 से लेकर 20 सीटर वाले वाहनो को शामिल किया गया है।

जाता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में यात्री वाहन चलाने पर केवल परमिट के लिए 15 सो रुपए जमा कराए जाएंगे। इसमें मारुति वैन, टाटा मैजिक, ऑटो वाहन जैसी सुविधाएं को शामिल किया गया है।

Tags:    

Similar News