प्रशासन-पुलिस से नाराज हुआ फौजी, कलेक्ट्रेट में खुद को आग लगाने को किया प्रयास... : Rewa News

प्रशासन-पुलिस से नाराज हुआ फौजी, कलेक्ट्रेट में खुद को आग लगाने को किया प्रयास... : Rewa News रीवा / Rewa News : प्रशासन की ढुलमुल व्यावस्था

Update: 2021-02-16 06:47 GMT

प्रशासन-पुलिस से नाराज हुआ फौजी, कलेक्ट्रेट में खुद को आग लगाने को किया प्रयास… : Rewa News

रीवा / Rewa News : प्रशासन की ढुलमुल व्यावस्था एवं पुलिस अधिकारी के बर्ताव से नाराज फौजी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में पेट्रोल डालकर खुद को आग लगाने का प्रयास किया है। मौके पर मौजूद पुलिस व अन्य लोगो ने उसे पकड़ लिया और इसकी सूचना अधिकारियों को दी।

जमीन के लिये पेरशान है फौजी

जिले के गुढ थाना के करौदी निवासी निवासी अर्मी का जवान केएन पटेल ने मीडिया को बताया कि उसने जमीन खरीदी थी और उसमें पड़ोस का रहने वाला राजू पटेल नामक दबंग जबरन कब्जा किये हुये है। इसके लिये वह लगातार शिकायत कर रहा है, लेकिन निराकरण नही हो पाया।

डीएसपी पर अभद्रता का आरोप

फौजी ने बताया कि वह आवेदन लेकर एसपी कार्यालय पहुचा था, जंहा एसपी ने डीएसपी हेडक्वाटर को आवेदन दिया और जब वह डीएसपी से बात करने लगा तो उनका बर्ताव अच्छा नही था, जबकि वह भी वर्दी धारी है और देश की रक्षा में लगा हुआ। वह वर्तमान में दिल्ली में पदस्थ है।

अधिकारियों ने न्याय का दिया वादा

कलेक्ट्रेट में एडीएम इला तिवारी एंव एडिशनल एसपी शिवकुमार वर्मा ने पीड़ित की फरियाद सुनी है और न्याय का वादा किया है। एडिशनल एसपी ने बताया कि फौजी की शिकायत पर जांच की जा रही है। उसके जमीन के विवाद को सुलझाने के लिये पुलिस एवं राजस्व के कर्मचारी भी मौके पर जायेगे। उनके इस आश्वासन के बाद फौजी का आक्रोश शांत हो पाया।

सड़क पर बैठे किसान और पार्टी नेता, कृषि कानून वापस की उठाई मांग… : Rewa News

मुख्य बाजार में चोरों का ताडंव, कई दुकानों के चटकाये ताले,व्यापारियों में खलबली… : Rewa City News

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

ख़बरों की अपडेट्स पाने के लिए हमसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जुड़ें: Facebook | WhatsApp | Instagram | Twitter | Telegram | Google News

Similar News