एमपी: ठेकेदारों की मनमानी, बेमतलब वसूले जा रहे ज्यादा पैसे

Panna MP News: नगर पालिका परिषद के गठन को अभी दो माह का समय भी पूरा नहीं हुआ और यहां मनमानी का खेल शुरू हो गया है।

Update: 2022-10-20 11:35 GMT

Panna MP News: नगर पालिका परिषद के गठन को अभी दो माह का समय भी पूरा नहीं हुआ और यहां मनमानी का खेल शुरू हो गया है। बताते हैं कि नगर निगम में ठेकेदारों की मानमानी का दौर जारी है। ठेकेदारों की मानमानी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बस स्टैण्ड में वाहन वसूली में जम कर मनमानी की जा रही है। नगर पालिका के द्वारा प्रति वाहन 20 रूपए किराया निर्धारित है। लेकिन ठेकेदार द्वारा जबरन 50 रूपए की वसूली की जा रही है।

बताया गया है कि पन्ना नगर पालिका सहित जिले के नगरीय निकायों में 10 अगस्त को अध्यक्ष चुनने के बाद काम शुरू हो गया। पन्ना बस स्टैण्ड में वाहन खडे़ करने के लिए नगरपालिका की ओर से जो ठेका प्रथा लागू की गई है उसमें अवैध वसूली जोरों पर लागू है।

टेंडर के माध्यम से बस स्टैण्ड में आने वाली बसों की वाहन वसूली का ठेका दिया गया है। शर्तों के अनुसार बसों पर अधिकतम 20 रूपए वाहन शुल्क के रूप में लिया जाना चाहिए। लेकिन ठेकेदार द्वारा जबरन बसों के साथ ही ट्रेक्टर चालकों से भी 50 रूपए की अवैध वसूली की जा रही है। जिससे वाहन मालिक परेशान हो रहे हैं।

ठेका निरस्तगी की मांग

नगर पालिका के वार्ड नंबर 14 से कांग्रेस पार्षद वैभव थापक ने पन्ना नगर पालिका के अधिकारियों व ठेकेदारी की मनमानी पर कहा कि सब इनकी मिलीभगत से ही हो रहा है। पन्ना बस स्टैण्ड में वाहन खडे़ होने का ठेका नगरपालिका के ओर से दिया गया था। लेकिन अब ठेकेदार नगर में चल रहे ट्रेक्टरों पर भी टैक्स लिया जा रहा है वह भी 50 रूपए। इसकी रसीद भी काटी जा रही है।

बसों की भी 20 रूपए निर्धारित शुल्क की जगह 50 रूपए की रसीद काट कर वसूली की जा रही है। जो नियम के विपरीत है। इसलिए तत्काल प्रभाव से यह ठेका नगर पालिका पन्ना के अधिकारियों को निरस्त कर देना चाहिए।

Tags:    

Similar News