मध्यप्रदेश में 8 लाख 43 हजार मतदाता बढ़े, पढ़िए पूरी खबर...

मध्यप्रदेश में 8 लाख 43 हजार मतदाता बढ़े, पढ़िए पूरी खबर...भोपाल। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा फोटो युक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर

Update: 2021-02-16 06:44 GMT

मध्यप्रदेश में 8 लाख 43 हजार मतदाता बढ़े, पढ़िए पूरी खबर…

भोपाल। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा फोटो युक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। प्रारूप प्रकाशन 25 नवंबर 2020 के समय प्रदेश की समस्त 230 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 5 करोड़ लाख 20 हजार 675 मतदाताओं के नाम दर्ज थे।

पुनरीक्षण के दौरान 11 लाख 67 हजार नये मतदाता जोड़े गये जबकि 3 लाख 24 हजार मदाताओं के नाम मृत्यु, स्थान परिवर्तन, दोहरे पंजीकरण आदि के कारण हटाये गये हैं। इस प्रकार कुल 8 लाख 43 हजार मतदाताओं की बढ़ोत्तरी हुई है।

रीवा : सरपंच को पद से पृथक कर 17.90 लाख रुपये की वसूली के कलेक्टर ने दिया आदेश

जो प्रारूप प्रकाशित मतदाताओं में 1.63 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। जानकारी अनुसार मतदाता सूची अब 4 करोड़ 75 लाख 41 हजार 281 मतदाता पुरुष, वहीं 4 करोड़ 55 लाख 21 हजार 381 मतदाता महिला वोटर और 1480 थर्ड जेण्डर वोटर शामिल हैं।

इससे पहले 25 नवंबर 2020 से मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण नगरीय निकाय चुनाव प्रक्रिया के तहत किया गया था। वहीं 25 नवंबर 2020 से अब तक 11 लाख 67 हजार नये मतदाता जोड़े गये हैं। प्रदेश की जनसंख्या का लिंगानुपात 931 की तुलना में मतदाताओं का लिंगानुपात 927 है। इसी प्रकार कुल सर्विस मतदाता 75 हजार 136 है।

घर-घर शराब पहुचाने की तैयारी में सरकार, जानिये कैसे बनाई जा रही व्यवस्था

ननिहाल में बालिका की करंट से मौत, ऐसे हुई घटना

नई नवेली दुल्हन को छोड़कर गर्लफ्रेन्ड के साथ दुल्हा फरार,दुल्हन ने उठाया यह कदम…

रीवा : जिला पंचायत सीईओ की बड़ी कार्रवाई , 15 पंचायतों को करोड़ों रुपये की रिकवरी की भेजी नोटिस

रीवा संभाग को मिली 42,140 डोज कोरोना वैक्सीन, जानिए किस जिले के खाते में कितने डोज़ आएं

यहाँ क्लिक कर RewaRiyasat.Com Official Facebook Page Like

Similar News