एमपी स्कूल शिक्षा विभाग में 7500 पदों पर होगी भर्ती, फटाफट से जानें कब शुरू होगी प्रक्रिया

MP School Education Department Vacancy 2022: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) स्कूल शिक्षा विभाग बहुत जल्दी 7500 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करने वाला है।

Update: 2022-11-28 08:08 GMT

MP School Education Department Vacancy 2022: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) स्कूल शिक्षा विभाग बहुत जल्दी 7500 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करने वाला है। इस भर्ती प्रक्रिया में 2020 की पात्रता परीक्षा में सम्मिलित होकर उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थियों को शामिल किया जाएगा। कहा गया है कि 28 फरवरी 2023 को एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर विज्ञापन जारी किया जाएगा तो वही मार्च के महीने से भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

रिटायर हो रहे हजारों शिक्षक

जानकारी के अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत 2022- 23 एवं 2023-24 में हजारों शिक्षक सेवानिवृत्त हो रहे हैं। ऐसे में उनके खाली पदों को जल्दी से जल्दी भरने की आवश्यकता को देखते हुए अभी से भर्ती प्रक्रिया की रूपरेखा तैयार की जा रही है। माना जा रहा है कि वर्ष 2022-23 में रिक्त होने वाले पदों की जानकारी प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड को भेज दी गई है।

पात्रता परीक्षा 2020 के आधार पर होगी भर्ती

वर्ष 2020 में आयोजित की गई प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल हुए उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को मौका दिया जाएगा। यह भर्ती पात्रता परीक्षा परिणाम के बाद तैयार की गई मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों को शामिल किया जाएगा। जिन छात्रों ने वर्ष 2020 मैं आयोजित की गई पात्रता परीक्षा में शामिल होकर उत्तीर्ण हुए हैं। ऐसे छात्रों की मेरिट तैयार कर उन्हें भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

पोर्टल पर मिलेगी जानकारी

अधिक जानकारी के लिए छात्र एमपी ऑनलाइन के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर जानकारी एकत्र कर सकते हैं। बताया गया है कि भर्ती से संबंधित विज्ञापन 28 फरवरी 2023 को जारी किया जाएगा। वही बताया गया है कि 2023-24 मे होने वाली इस भर्ती के लिए आयु की गणना 1 जनवरी 2023 की स्थिति के अनुसार की जाएगी।

बताया गया है कि अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 1 जनवरी 2023 में 21 वर्ष होनी चाहिए। सरकार द्वारा रिजर्व कोटा के उम्मीदवारों को मिलने वाली आयु सीमा में छूट जारी रहेगी।

Tags:    

Similar News