लालजी टंडन के निधन पर मध्यप्रदेश में 5 दिन का राजकीय शोक, सभी शासकीय कार्यालय रहेंगे बंद, कैबिनेट बैठक स्थगित

लालजी टंडन के निधन पर मध्यप्रदेश में 5 दिन का राजकीय शोक, सभी शासकीय कार्यालय रहेंगे बंद, कैबिनेट बैठक स्थगितभोपाल। मध्यप्रदेश के राज्यपाल

Update: 2021-02-16 06:26 GMT

लालजी टंडन के निधन पर मध्यप्रदेश में 5 दिन का राजकीय शोक, सभी शासकीय कार्यालय रहेंगे बंद, कैबिनेट बैठक स्थगित

भोपाल। मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने आज सुबह 5:30 लखनऊ के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। लालजी टंडन लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 11 जून से लखनऊ के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। कल रात से ही उनकी उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। लालजी टंडन के निधन पर पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। उनके निधन पर 5 दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया है। वहीं आज सभी शासकीय कार्यालय भी बंद रहेंगे।

REWA में कोरोना ने मचाई दहशत, Doctor सहित 6 नये मिले कोरोना पॉजिटिव

सदैव जनहित में मार्गदर्शन और प्रेरणा दिया : मुख्यमंत्री

राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज ने अपनी शोक संवेदना व्यक्ति की है। उन्होंने कहा, लालजी टंडन जीवन भर सेवा में लगे रहे, हर क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया जाएगा, वें सबको साथ लेकर चलते थे। लालजी टंडन ने उत्तर प्रदेश की दशा और दिशा बदलने का काम किया है। समाज के हर वर्ग के साथ उनके गहरे संबंध थे।
उन्होंने कहा लालजी टंडन ने हमें सदैव जनहित में मार्गदर्शन और प्रेरणा दिया। सार्वजनिक जीवन में शुचिता के प्रतीक थे। मुख्यमंत्री ने कहा मंत्री के रूप में यूपी के करोड़ों नागरिकों को उन्होंने सीधा लाभ पहुंचाया। राजनेता के साथ-साथ समाजसेवा भी करते रहे। लालजी टंडन अटल जी के सहयोगी थे। मुख्यमंत्री ने बताया लालजी टंडन का अंतिम संस्कार आज शाम 5:00 बजे लखनऊ में होगा, मैं लखनऊ जाकर लालजी टंडन को श्रद्धांजलि अर्पित करूंगा।

समिति प्रबंधक के पास मिली अवैध पिस्टल सहित 3 करोड से अधिक की संपत्ति, रीवा लोकायुक्त पुलिस का छापा

लालजी टंडन चलती फिरती लाइब्रेरी थे : गृहमंत्री

ग्रह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राज्यपाल लाल जी टंडन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए गृहमंत्री ने कि, यह दुखद समाचार है, मन बहुत आहत हैं। उनके गवर्नर बनने के पूर्व से मेरा परिचय उनसे रहा। जनसंघ के संस्थापक के सदस्यों में से एक थे ओजस्वी वक्ता थे और अटल जी के भी करीबी थे। महामहिम बन कर जब वें मध्यप्रदेश आए तब भी पितृवत स्नेह उनसे मिलता रहा।
नियम प्रक्रिया पर पकड़, व्यवहारिक ज्ञान, राजनीति समझ के साथ एक चलती फिरती लाइब्रेरी थे वें। गृहमंत्री ने कहा जब सरकार पिछली सरकार के अल्पमत में आने की बात हुई थी तब जो महामहिम ने फाइंडिंग दी वहीं फाइंडिंग कमोवेश सुप्रीमकोर्ट की भी आई थी। जो इस बात की परिचायक है कि महामहिम का सर्वांगीण विषयों पर कमांड था। उनके निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

MP: बड़े एवं सफेदपोश बदमाशों के लिए CM SHIVRAJ का सभी जिलों के Collector और SP के लिए सख्त आदेश, पढ़िए

[रिपोर्टर: विपिन तिवारी ] [signoff]

Similar News